फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सोनू अहलावत ने हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को भाजपा सरकार का“एक और झुनझुना”करार देते हुए कड़ा प्रहार किया है।
उन्होंने कहा कि लगभग दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के इस बजट में आंकड़ों का खेल तो है,लेकिन जमीनी स्तर पर जनता को क्या मिलेगा,यह बड़ा सवाल है।
प्रदेश महिला महासचिव सोनू अहलावत ने फरीदाबाद के विकास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ही दिल्ली से बल्लभगढ़ तक मेट्रो पहुंची थी,लेकिन उसके बाद बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार की बात केवल घोषणाओं तक सीमित रही।“भाजपा सरकार ने वर्षों तक वादे किए,पर एक इंच भी मेट्रो आगे नहीं बढ़ी”उन्होंने फरीदाबाद की औद्योगिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि एशिया में औद्योगिक नगरी के रूप में पहचान रखने वाले इस शहर में बड़े उद्योग कांग्रेस शासनकाल में स्थापित हुए थे,लेकिन 2014 के बाद एक भी बड़ी मदर यूनिट स्थापित नहीं हो सकी।
“केवल आश्वासन और भाषणों से विकास नहीं होता,प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव ने कहा कि स्मार्ट।