Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 09 at 5.49.25 PM

सीनियर सिटीजन फॉर्म द्वारा आयोजित तिलकराज शर्मा के जन्मदिवस कार्यक्रम में बधाई देने पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 09 at 5.49.25 PM

फरीदाबाद:प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल फरीदाबाद में सीनियर सिटीजन फोरम के एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने तिलक राज शर्मा को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। विपुल गोयल ने फरीदाबाद सीनियर सिटीजन फोरम की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन फरीदाबाद का एक मजबूत और प्रभावशाली संगठन बन चुका है। प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने उत्तराखंड से आकर वरिष्ठ नागरिक मंच परिवार में अपनी सेवाएं देने पर फॉर्म के सदस्य कृपा राम शर्मा को डॉक्टर की उपाधि भी दी।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की राजनीति में वरिष्ठ नागरिकों का विशेष योगदान रहा है। सीनियर सिटीजन फोरम में क्षेत्र के प्रबुद्धजीवी और अनुभवी लोग शामिल हैं,जो समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। गोयल ने भविष्य में फोरम से और भी बेहतर कार्य की उम्मीद जताई और इसके लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने आने वाले विधानसभा चुनावों में वरिष्ठ नागरिकों से आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर क्षेत्र का विकास तय करेंगे और मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विपुल गोयल के विचारों का समर्थन किया और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल का वरिष्ठ नागरिक संगठन ने फूल मालाओ और बुक्के भेंट करके स्वागत व सम्मान किया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने तिलकराज शर्मा को जन्मदिवस अवसर पर शॉल ओढ़ाकार सम्मानित किया। इस मौके पर नवल किशोर गर्ग एडवोकेट,कृपा राम शर्मा,विजय शर्मा,तिलक राज शर्मा,पवन गुप्ता,वजीर सिंह डागर,हंसराज पांचाल,मंगल सैन अरोड़ा,भगवान सहाय,पीडी शर्मा,सुखदेव अम्बावता,भगवान दास शर्मा,बीके शर्मा व अन्य वरिष्ठ लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *