Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 13 at 11.31.25 PM1

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पवन सिंह ने किया एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

सुबह से ही हज़ारो समर्थको के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद थे सपाई

भाजपा सरकार गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही है- अखिलेश यादव

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इंतजार में सपा कार्यकर्ता और नेता सुबह से ही एयरपोर्ट और आसपास जमा हो गए थे। दोपहर लगभग 12:00 बजे अखिलेश यादव का चार्टर प्लेन गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पवन सिंह भी अपने हज़ारो समर्थको के साथ सुबह से ही एयरपोर्ट पर अपने नेता के इंतेज़ार में जमे हुए थे उनके समर्थक लगातार अखिलेश यादव समाजपार्टी पार्टी पवन सिंह जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे उनके समर्थकों का जोश देखने लायक था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जैसे ही गोरखपुर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ सपा नेता पवन सिंह और उनके समर्थकों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया लगातार पवन सिंह के समर्थक अखिलेश यादव पवन सिंह और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। साथ ही पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ताओं ने भी अखिलेश यादव का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। अखिलेश यादव को देखने सुनने के लिए जनसैलाब सड़को पर उमड़ पड़ा मानो जैसे सड़को पर सपा का तूफान आ गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सभी चाहने वालो का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही है। जो लोग मंहगाई को कम करने की बात कहते थे, उन्होंने मंहगाई बढ़ाई है। युवाओं को नौकरी नहीं मिली है। गोरखपुर में विकास नहीं हुआ, यहां नाव का विकास हुआ। पूरा शहर बरसात के पानी से भरा हुआ था उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता विकास देखने का इंतजार कर रही है। मैं यहां राज्य के विकास की अपील करने आया हूं। भाजपा को 2024 की चिंता नहीं बल्कि 2022 में लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *