Breaking News
IMG 20260803 WA0001

खेलों के आयोजनों से युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है:रघू प्रताप सिंह

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:गांव नेकपुर में ओपन कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के सुपुत्र रघूप्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।

इस अवसर पर गांव नेकपुर के मौजिज लोगों ने एवं ओपन कबडडी प्रतियोगिता के आयोजकों ने रघू प्रताप सिंह का फूल मालाओं एवं पगड़ी बांध कर भव्य स्वागत किया।

रघु प्रताप सिंह ने ओपन कब्बडी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों से हाथ मिला कर उनका हौंसला अफजाई की और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजनों से युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है साथ ग्रामीण अंचलों से प्रतिभाएं निकल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं।

इस दौरान श्री रघू प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को 51 हजार रूपये की सहयोग राशि भेंट की। ओपन कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रविन्द्र पहलवान द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शेखर सरपंच,अमर,भगत सिंह,रविन्द्र पहलवान सहित सैकड़ों की तदाद में मौजिज लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

दहेज प्रथा के खिलाफ एकजुटता का संदेश,स्थानीय लोगों को किया जागरूक

फरीदाबाद:जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए,उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि शासन …