Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 25 at 6.06.23 PM

जागरूकता सप्ताह को लेकर जिला में चलाया हस्ताक्षर अभियान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में भारत सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार आगामी 30 जनवरी तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता सप्ताह मनाया गया ।इसी कड़ी में मंगलवार को महिला बाल विकास विभाग द्वारा ब्लॉक बल्लभगढ़ शहरी में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

WhatsApp Image 2023 01 25 at 6.06.23 PM

सीडीपीओ डाक्टर मंजु श्योरान विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आगामी 30 जनवरी तक प्रतिदिन पशेड्यूल के अनुसार महिला गोष्टी,पंचायत मीटिंग,पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता,स्लोगन प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि जिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कम लिंगानुपात है,वहां उनमें माताओं को बेटियों के महत्व के बारे में समझाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं डाक्टर श्योरान ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं और लड़कियों को स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। जिन्होंने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है,उन्हें जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *