Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 16 at 5.45.10 PM

वरिष्ठ पत्रकार मोहन तिवारी ने भोजपुरी के सुपर स्टार सिंगर,एक्टर खेसारी लाल यादव को किये सम्मानित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 16 at 5.45.10 PM

फरीदाबाद:लघु सचिवालय स्थित कार्यालय स्थित सेक्टर-12 फरीदाबाद के विभिन्न संगठनो से जुड़े समाजसेवी,अनशनकारी आंदोलनकारी,वरिष्ठ पत्रकार मोहन तिवारी ने 15 अगस्त लखनऊ स्थित चिन्मय रिसोर्ट में गलोबल म्यूजिक के बैनर तले चल रहे कार्यक्रम में जहां सुपर हिट म्यूजिक हद का दी राजा जी के प्रमोशन में ग्लोबल म्यूजिक के ऑनर राजकुमार सिंह,भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव व स्वेता शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचे। वही कार्यक्रम की शुभांरभ में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव,ग्लोबल म्यूजिक के ऑनर राजकुमार सिंह व स्वेता शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया।भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव,ग्लोबल म्यूजिक के ऑनर राजकुमार सिंह व स्वेता शर्मा ने अपने इस कार्यक्रम में अपने कलाकारों,अपने फैन्स,पत्रकार व छायाकार बंधुओं को सर्व प्रथम 15 अगस्त के मौके पर सभी को बधाई देते हुए अपने म्युजिक हद का दी राजा का प्रमोशन किया। वही पत्रकारों के विवादित सवालों से बचते दिखे खेसारी लाल यादव,लेकिन फिर भी उन्होंने अपने अंदाज में वह अपनी सारी बातें कह गए जो कुछ उनको मूलभूत जरूरी बातें अपने फैंस को और अपने विरोधियों को कहना था।

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली एनसीआर के वरिष्ठ पत्रकार,अनशनकारी,समाजसेवी मोहन तिवारी ने भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव को फूल गुलदस्ता व साल भेंट कर सम्मानित किया। हालांकि अभी बीते कुछ दिनों पहले ही मोहन तिवारी को हरियाणा के इनकम टैक्स कमिश्नर ने राष्ट्रीय रत्न अवार्ड से सम्मानित किया साथ ही हरियाणा के कैबिनेट मिनिस्टर व विधायक ने भी अलग अलग कार्यक्रम में सम्मानित किया है।
इस मौके पर टेंडिंग स्टार खेसरी लाल यादव ने अपने म्यूजिक का प्रोमोशन के लिए आए सभी प्रमुख कलाकारों में भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह साथ कई म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाली एक्ट्रेस आस्था सिंह के अलावा दर्जनों भर कलाकारों ने उनके साथ रिल्स बनाया।कार्यकार्म में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव,ग्लोबल म्यूजिक के ऑनर राजकुमार सिंह के बीच चल रहे मामले की सुलझाने,मिलाने में अहम सेतु पूल के तरह सरहनीय कार्य करने वाले पंकज सिंह को भी सम्मानित किया गया।

संगीत ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटे भोजपुरी के बैनर के तले लांच किया गया,एल्बम का नाम हद का दी राजा,गाना हद का दी राजा,सिंगर खेसारी लाल यादव,प्रियंका सिंह,फिचरिंग खेसारी लाल,स्वेता शर्मा,गीत कृष्णा बेदर्दी,संगीत निर्देशक आर्य शर्मा,वीडियो निर्देशक विभांशु तिवारी,कैप वजीर कला,कोरियोग्राफर असलम खान,एडिट आर.निंजा,रिशु सिंह, रोहित सिंह निर्माता राज कुमार सिंह के द्वारा किया गया है। वही कार्यक्रम में भोजीवुड एंटरटेनमेंट के चर्चित यूट्यूबर महेश पांडेय उर्फ महेश बाबा के तरह से भी बिहार कई यूट्यूबर हद का दी राजा जी भोजपुरी संगीत का प्रोमोशन करने पहुंचे जिसमे राजकूमार,सुजीत सिंह,अमोद ऊर्फ बुलेट पांडेय प्रमुख रहे। इस मौके पर भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के प्रमुख टीम से भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित राइटर अखिलेश कश्यप उर्फ अखिलेश बाबा के अलावा पंकज बिहारी,संजय यादव,राजीव शर्मा,सोनू पांडेय आदि प्रमुख लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम भूमिका निभाया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *