Breaking News

भाजपा राज में रोटी,कपड़ा और मकान जुटाना हुआ मुश्किल:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है। रोटी,कपड़ा और मकान जुटाना भी अब मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि टोल-टैक्स की बढ़ती दरें,खराब सड़कें और जाम की समस्या से जनता परेशान है। सर्कल रेट में 15 से 75 प्रतिशत तक वृद्धि के कारण जमीन और मकान खरीदना आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।

कौशिक ने आरोप लगाया कि एलपीजी गैस की किल्लत और कालाबाजारी से लोग त्रस्त हैं,जबकि सरकार हकीकत से अनजान बनी हुई है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में विकास के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं और शहर की हालत बदहाल है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …