Breaking News
WhatsApp Image 2023 05 19 at 21.35.35

परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 लागू: जिलाधीश विक्रम सिंह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिलाधीश विक्रम सिंह ने अगामी 21 मई को हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा ली जाने वाली लिखित परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए स्ट्रांग रूम्स व परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 144 लागू करने के आदेश पारित किए हैं। जिलाधीश विक्रम सिंह ने सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार शक्ति का प्रयोग करते हुए आपराधिक प्रक्रिया अधिनियम 1973 के अनुसार धारा 144 लागू की है। ये आदेश डयूटी पर तैनात पुलिस व कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इन आदेशों की अवहेलना में यदि कोई दोषी पाया जाता है कि तो भारतीय दंड 188 के तहत दण्डित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023 05 19 at 21.35.35

जारी किए गए आदेशों के तहत परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में चार या इससे अधिक व्यक्ति इक्कठा होने व किसी व प्रकार के धारदार हथियार रखने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से प्रवेश नहीं कर सकता है। आदेशों की अवहेलना करने वाले तथा असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। जिला फरीदाबाद की परिधि में सभी फोटोस्टेट की दुकानें व कोचिंग सेन्टर भी बंद रहेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *