Breaking News
c67f2e43 ec4e 4103 b915 6d04b4c95ccd

स्कूली बच्चों ने डीसी विक्रम सिंह को बांधी राखी

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टc67f2e43 ec4e 4103 b915 6d04b4c95ccd

फरीदाबाद:रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर मंगलवार को स्कूली बच्चों ने डीसी विक्रम सिंह को राखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। वहीं डीसी विक्रम सिंह ने भी बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस दौरान डीसी विक्रम सिंह ने जिला के सभी लोगों को रक्षाबंधन पर बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भाई -बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है। भारतीय परम्पराओं का यह एक ऐसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है।

इस लिये यह पर्व भाई-बहन को आपस में जोड़ने के साथ साथ सांस्कृतिक,सामाजिक महत्व भी रखता है। यह एक ऐसा पावन पर्व है। जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है। बहनें अपने भाईयों की कुशल और सफल लम्बी आयु कामनाएं करती हैं। सगे भाई बहन के अलावा अनेक भावनात्मक रिश्ते भी इस पर्व से बंधे होते हैं।

जो धर्म,जाति और देश की सीमाओं से परे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *