Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 22 at 4.50.27 PM

जूनियर रेडक्रॉस सदस्यों का सेव वाटर अभियान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर सराय ख्वाजा फरीदाबाद के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्यों ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में सेव वाटर अभियान चलाते हुए वर्षा जल संग्रहण जागरूकता के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की जेआरसी और एसजेएबी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य सभी को जल संरक्षण के लिए जागरूक करना और सभी तक स्वच्छ जल पहुंचाना है।

WhatsApp Image 2023 03 22 at 4.50.27 PM

इस वर्ष जल दिवस की थीम जल और सैनिटेशन के संकट को दूर करने के लिए तेज गति से बदलाव करना रखा गया है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के दो तिहाई भाग पर पानी है लेकिन इस में से मात्र तीन प्रतिशत पानी ही पीने योग्य है। विश्व में आज भी अत्यधिक मनुष्य पीने के पानी के लिए कठिनाई में हैं तथा बहुत दूरवर्ती क्षेत्रों से पीने योग्य जल लाने के लिए बाध्य हैंm जिस प्रकार से पीने योग्य जल पृथ्वी से कम होता जा रहा है, आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ और मीठा जल बचा पाना असम्भव होता जा रहा है। लोगों को जल का महत्व बताने और जल संरक्षण करने के लिए गंभीर प्रयास करने का समय आ गया है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्ष 2030 तक जल की मांग आपूर्ति से अधिक हो जाएगी और 2050 तक जल की मांग विश्व स्तर पर 55% बढ़ जाएगी।

घरेलू उपयोग में जल का प्रयोग अधिक होता है और व्यवसाय में जल की बर्बादी सबसे अधिक की जाती है। सभी जनों को पीने के लिए साफ और मीठा जल नहीं मिल पाता जिसके कारण कई जल जनित बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम भी प्रतिदिन के कार्यों में परिवर्तन कर जल को बचाएं ता कि हमारी आने वाली पीढ़ी को साफ जल के लिए संकट न उठाना पड़े इसके लिए आज ही जल बचाएं और जल को व्यर्थ होने से रोकें।

जल का बुद्धिमानी और मितव्ययता से उपयोग करके अधिक से अधिक जनों को ऐसे अभियान से जोड़कर जल जागरूकता आंदोलन बनाएं और वर्षा जल की प्रत्येक बूंद का संचयन कर के संचित जल का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर करें। छात्र छात्राओं को जल संरक्षण से संबंधित सभी बताए गए तथ्यों को घर में पारिवारिक सदस्यों से भी सांझा करने के लिए कहा ता कि अधिक से अधिक व्यक्ति जल संचयन के बारे में जागरूक हों। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने इस अवसर पर अध्यापकों रजनीकपूर,अन्यगीता,जसबीर, रविंद्र डी पी,अजय गर्ग धर्मपाल शास्त्री सहित सभी का जल दिवस पर जल है तो कल है जागरूकता अभियान में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *