ibn24x7न्यूज़ रिपोर्ट
मोहम्मद असलम खान
सलेमपुर -देवरिया
सलेमपुर – लार थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने गयी छात्रा तीन दिन पूर्व स्कूल से स्कूली ड्रेस पहने फरार हो गई फरार छात्रा शनिवार की शाम खुद ही थाने जा पहुंची ! लापता छात्रा की तलाश में परिजन दर दर की खाक छान रहे थे तभी किसी के द्वारा लापता छात्रा का लोकेशन गोरखपुर में होने का पता चला परिजन गोरखपुर पहुंचे परंतु छात्रा अपने परिजनों के साथ आने से इंकार कर दी और खुद ही थाने जा पहुंची
सूत्रों से मिली जानकारी के मोताबीक लार थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की पिनडी इंटर कालेज में पड़ती है वह तीन दिन पूर्व पढ़ने के लिये स्कूल के लिये निकली और वापिस अपने घर ना आकर कहीं फरार हो गई देर शाम तक छात्रा जब घर नही पहुंची तो परिजनों को चिंता हुयी तब परिजन खोज बीन करने में जुट गये जब कहीं छात्रा का पता नही चल पाया तो थाने में लिखित तहरीर दे दी ! इसी बीच किसी ने सूचना दिया कि छात्रा गोरखपुर में है परिजन गोरखपुर पहुंचे और छात्रा को अपने साथ घर ले आने का प्रयास किया परंतु वह अपने अभिभावकों के साथ नही आई और देर शाम तक अकेले खुद थाने जा पहुंची ! पुलिस के अनुसार इसी क्षेत्र के किसी युवक के पास छात्रा जा रही थी लेकिन अभी उस युवक के पास नही पहुंच सकी थी तहरीर में जिस युवक का नाम दिया गया है उसके भाई को बुला कर पुलिस पूछ ताछ कर रही थी कि इसी बीच छात्रा खुद ही थाने आ धमकी जहां छात्रा के परिवारजन भी मौजूद थे !
Tags सलेमपुर
Check Also
देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …