रिपोर्ट तीरथ पनिका
Ibn24x7 News
ब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश
अनूपपुर – कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी एवं पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह ने अनूपपुर ज़िले की तीनो विधानसभाओ हेतु बनाए गए स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। आपने उपस्थित सुरक्षा अधिकारियों सुरक्षा सम्बंधी पूँछतांक्ष की एवं आवश्यक सावधानी एवं सुविधा सम्बंधी निर्देश दिए। आपने मतदान दलों को सामग्री वितरण,आवागमन एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ आरपी तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैष्णव शर्मा,डिप्टी कलेक्टर श्री ऋषि सिंघई समेत पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी एवं ईवीएम नोडल अधिकारी, पीडबल्यूडी एवं नगरपालिका अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags मध्यप्रदेश
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …