Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – चीनी मिल न चला कर भाजपा सरकार कर रही वादा खिलाफी – रामजी गिरि

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर

चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति ने समर्थन के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सौंपा पत्रकIMG 20250217 WA0007

देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल को चलाने( चीनी कॉम्प्लेक्स )के निर्माण के लिए संघर्ष कर रही चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति देवरिया के अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में संघर्ष समिति के नेताओं ने टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जाकर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि व किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी को पत्रक सौंप कर समर्थन मांगा।इस दौरान रामजी गिरि ने कहा कि भाजपा सरकार ने घोषणा के बाद भी बैतालपुर में चीनी मिल(चीनी कॉम्प्लेक्स) का निर्माण नही किया।

यह इस जनपद के किसानों के साथ अन्याय है।मिल को चलाने के लिए जो भी आंदोलन चल रहा है उसे कांग्रेस पार्टी का समर्थन रहेगा। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हित की लड़ाई कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश में मजबूती से लड़ रही है। आंदोलन के हर मुकाम पर कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता खड़ा रहेगा। पत्रक सौंपने के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह राकेश,आनंददेव गिरि, रामप्रवेश सिंह, संघर्ष समिति के अशोक मालवीय, राजू चौहान, रामप्रकाश सिंह, विकास दूबे, कोमल यादव, वेद प्रकाश, जयप्रकाश गुप्ता, बकरीदन अंसारी, मंजू चौहान, रामइकबाल चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …