Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 21 at 8.29.23 PM

दो दिवसीय टूल डाऊन-पेन डाऊन हड़ताल को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:23 मई से शुरू होने वाली दो दिवसीय टूल डाउन पैन डाउन हड़ताल की सभी तैयारियो के संदर्भ में आज समीक्षा बैठक नगर निगम कान्फ्रेंस हाल में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा लके जिला कार्यकारी प्रधान रघुबीर चौटाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई तथा मंच का संचालन संघ के जिला सचिव नानक चंद खेरालिया ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने दावा किया कि हड़ताल में 60 नगरपालिकाओं,21 नगर परिषदों,11 नगर निगमो व 69 अग्निशमन केंद्रों के नियमित, अनियमित, ठेकाप्रथा में लगे 40 हजार कर्मचारी भाग लेंगे। श्री शास्त्री ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारी व दलित विरोधी है। यह आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और विशेषकर अनुसूचित जाति से संबंधित सफाई कर्मियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर बातचीत तक करने के लिए लंबे आंदोलन करने पड़ते हैं, और सरकार मांगों का समाधान करने की बजाए वार्ता करने का केवल ढोंग करती है।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा लंबा आंदोलन करने के बाद शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता द्वारा 10 मई को वार्ता की गई मांग पत्र में शामिल 19 मांगो में से केवल 8 मांगों पर चर्चा की गई और बिना निष्कर्ष के समय का अभाव बताकर मंत्री ने मीटिंग समाप्ति की एकतरफा घोषणा कर दी। सरकार का यह व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों के विपरीत है। जिसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व सुनील कुमार चिंडालिया ने सरकार के घोर कर्मचारी दलित विरोधी रवैए की निन्दा करते हुए कहा की 23 मई व 24 मई को नगर पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों एवं अग्निशमन विभाग के 40 हजार कर्मचारी दो दिवसीय टूल डाउन,पेन डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंन सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने 24 मई तक पालिका कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो 24 मई को ही हड़ताल को आज ही बढ़ाने का एलान कर दिया जाएगा।

 

इस हड़ताल से आम जनता को होने वाली परेशानियों के लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेदार होगी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा 23 व 24 मई को होने वाले दो दिवसीय हड़ताल का सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार जिला सचिव बलबीर सिंह ने समर्थन ने भी पुरजोर समर्थन किया। समीक्षा बैठक को अन्य के अलावा सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया, सीवर मैन यूनियन के प्रधान अनूप चिंडालिया,बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन,इलेक्ट्रिशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी सिंह,ड्राइवर यूनियन के प्रधान परस राम आधाना,वेद भड़ाना,कार्यालय विंग के प्रधान रंजीत शुक्ला,सैनिटेशन यूनियन के प्रधान शिवकुमार आदि ने भी संबोधित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *