Breaking News

रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन की बैठक आयोजित …

नई कार्यकारिणी का गठन – श्रवण सिंह बने अध्यक्ष

( मनीष दवे ) भीनमाल :- स्थानीय शहर के वाराह श्याम सभा भवन में रविवार को एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई ।
रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन की बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। IMG 20250112 WA0003

श्रवण सिंह राव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, वही अशोक शर्मा और सुरेश वैष्णव को संगठन का संरक्षक बनाया गया।

नई कार्यकारिणी में अशोक सिंह ओपावत और सत्यवान सिंह राजपुरोहित को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया। भंवर मेहता, कांति पुरोहित और राजू भाई दर्जी को उपाध्यक्ष बनाया गया। हीरालाल घांची को सचिव और लयाकत खान को सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

भलाराम माली को कोषाध्यक्ष और मसरा राम देवासी को उप-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कल्पेश श्रीमाली संगठन मंत्री और प्रदीप भाटी सह-संगठन मंत्री बने। मोंटु सिंह ईराणी और पियुष संघवी को प्रवक्ता की भूमिका सौंपी गई।IMG 20250112 WA0002

कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में यह रहे उपस्थित —

जामता राम देवासी, लालाराम माली, हितेश घांसी, शेरू भाई, धीरज कुमार, दीपक कुमार, लाखाराम मेघवाल, जाकिर भाई,राजुभाई , प्रदीप भाटी , कांतिलाल, हिम्मत , जामतराम , मसराराम , मुस्ताक खान सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *