Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 29 at 21.59.45

पंचायतीराज सफाई कर्मचारी संघ चुनाव में रामलाल कश्यप रामेश्वर दयाल साहू राजेश बाल्मीकि जीते।

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी। बृहस्पतिवार को विकासखंड कार्यलय पर पंचायतीराज सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और महामंत्री पद का चुनाव शाषन स्तर पर सफाई कर्मचारियों से मतदान कराकर किया गया। मतदान के दौरान 1945 मतों में से तीन बजे तक 1661 मत पड़े। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे तक मतगणना चली।जिसमे जिलाध्यक्ष पद पर रामलाल कश्यप अपने प्रतिदून्दी रामनाथ कश्यप से 53 मतों जीते। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर रामेश्वर दयाल और महामंत्री पद राजेश बाल्मीकि निर्वचित हुए। इस दौरान दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।

बृहस्पतिवार को करीब आठ बजे विकास खंड कार्यलय पर जिलाध्यक्ष और महामंत्री,कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान तीन बूथों पर शुरू हो गया। समूचे जिले के सफाई कर्मचारियों ने बारिष और गर्मी में लाइन में खड़े होकर मतदान किया। तीन बजे तक कुल 1945 मतों में से 1659 मत पड़े। तीन बजे से शाम साढ़े छह बजे तक मतगणना चली। पीलीभीत से पहुँचे चुनाव अधिकारी रामकिशन और धर्मपाल सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामलाल कश्यप को 829 मत जबकि उनके प्रतिदून्दी रामनाथ कश्यप को 776 मत पड़े। जबकि निरस्त 54 मत निरस्त हो गए।

रामलाल कश्यप 53 मतों से विजयी घोषित हुए है। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर रामेश्वर दयाल अपने प्रतिदून्दी इंद्रपाल से 4 मतों से और महामंत्री पद पर राजेश बाल्मीक अपने प्रतिदून्दी राजाराम से 138 मतों से जीतकर निर्वाचित हुए है।चुनाव अधिकारियों से प्रमाण पत्र लेने के बाद विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप ने सफाई कर्मियों का शोषण रोकने की बात कही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *