Breaking News

पर्यावरण सप्ताहिक अभियान के तहत राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने किया वृक्षारोपण।

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। सर्किट हाउस निकट बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने अपने समर्थकों के साथ पर्यावरण साप्ताहिक अभियान के तहत आज पहला दिन ही वृक्षारोपण करते  केंद्र व प्रदेश सरकार की मुहिम को सफल बनाते हुए लोगों को जागरूक किया। सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि इस अभियान से जुड़कर देश के प्रति व्यक्ति को पर्यावरण को संतुलित करते हुए स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत और सुंदर भारत की परिकल्पना को सफल बनाने के लिए आगे आना पड़ेगा । श्री निषाद ने कहा कि इस नेक कार्य  को करने के लिए लोगों को जागरूक व दृढ़संकल्पित होना पड़ेगा ।साथ ही देश को हरा-भरा बनानें में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी पड़ेगी । वृक्षारोपण अभियान में मुख्य रूप से जितेंद्र बहादुर चंद, ओमप्रकाश साहनी, ओपी मिश्र, डॉ. अंजुम आरिफ,अजीत कुमार निषाद, अरविंद कुमार मिषाद, यशवंत सिंह, भागीरथी निषाद, राधेश्याम यादव, मनोज कुमार मिश्र आदि बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

 

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *