Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 10 at 1.38.21 PM

राजकुमार वोहरा का जिला अध्यक्ष बनना कार्यकर्ताओं के लिए बड़े सौभाग्य की बात:कृष्णपाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पार्टी संगठन,प्रदेश के मुख्यमंत्री ताऊ मनोहर लाल,प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी,केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा और विधायकों ने जिस सोच के साथ मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्त्ता को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है,उस पर मैं खरा उतरूंगा।

WhatsApp Image 2024 01 10 at 1.38.21 PM

जो कार्य संगठन मुझे देगा,सभी पार्टी कार्यकर्त्ताओं और संगठन को साथ लेकर उसे पूर्ण करूंगा,यह विश्वास शीर्ष नेतृत्व और संगठन को दिलाता हूं। पदभार ग्रहण करवाने के लिए केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य तौर पर आये और जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर पदभार ग्रहण करवाया,उसके लिए उनका तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने पदभार ग्रहण करते हुए यह कहा।

आज फरीदाबाद जिला कार्यालय अटल कमल पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने राजकुमार वोहरा को जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया। पंडित सुरेन्द्र शर्मा ने शुभ मुहूर्त में मंत्र उच्चारण और विधि विधान के साथ पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर फरीदाबाद विधानसभा से विधायक नरेन्द्र गुप्ता,मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़,जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल,आर एन सिंह,चेयरमैन धनेश अधलखा,वरिष्ठ भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष ओ बी सी मोर्चा सुरेन्द्र जांगड़ा,लोकसभा विस्तारक कर्मबीर यादव,जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा,अजय डुडेजा आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे और बधाई व शुभकामनाएं दी।

इसके अलावा उपस्थित सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ह्रदय की गहराइयों से नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को नव कार्यभार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद के लिए और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए राजकुमार वोहरा का जिला अध्यक्ष बनना कार्यकर्ताओं के लिए बड़े सौभाग्य की बात हैं। इनके पूज्य पिताजी और राजकुमार वोहरा को जीवन पर्यन्त संघ के कार्य करते हुए देखा है।

इनके पिताजी जनसंघ के समय से पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। राजकुमार वोहरा ने हमेशा से एक कार्यकर्त्ता के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की है। इससे ज्यादा अच्छी बात कोई हो नहीं सकती कि पार्टी संगठन ने एक समर्पित कार्यकर्त्ता को पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया है। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के कार्यकर्त्ता पार्टी की अमूल्य पूंजी हैं और पार्टी के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हैं। पार्टी राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में और अधिक बुलंदियों पर पहुंचेगी।

आने वाले तीनों चुनावों लोकसभा,विधानसभा और नगर निगम में राज वोहरा के नेतृत्व में पार्टी और मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत के नए आयाम स्थापित करेगी। राजकुमार वोहरा जिला अध्यक्ष के रूप में सबको साथ लेकर चलेंगे और अपनी सहजता और निष्ठा व सरलता से पार्टी संगठन को और मजबूत करेंगे। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुझ समेत पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता राज कुमार वोहरा के नेतृत्व में पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के कार्यों का निर्वहन करेंगे और पार्टी संगठन को आगे बढ़ाएंगे। जिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर राजकुमार वोहरा ने मुख्यमंत्री ताऊ मनोहर लाल,प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी,केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल,विधायक राजेश नागर,सीमा त्रिखा,नरेन्द्र गुप्ता,मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़,संदीप जोशी,केन्द्रीय व प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल,बिजेंद्र नेहरा,जिला सचिव हरेंद्र भड़ाना, मुकेश अग्रवाल,पुनीता झा,पार्षद सुभाष आहूजा,जिला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता,सह प्रमुख राज मदान,कार्यालय सचिव सचिन गुप्ता,महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरधाना,नरेश नम्बरदार मंडल अध्यक्ष नीरज मित्तल,सचिन शर्मा,अमित आहूजा,सत्येन्द्र पाण्डेय,सुरेश चन्द्र पाठक,नरेंद्र जैन, टी.एन कपूर,गोल्डी अरोड़ा,शोभित अरोड़ा,कुलदीप चुन्नी लाल,गोल्डी बरेजा,अजीत नंबरदार,अजय डुडेजा,महेश अग्रवाल,अलका भाटिया,एकता शर्मा,पंडित विजय शर्मा भाजपा कार्यकर्त्ता और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के कार्यकर्त्ता आदि उपस्थित रहे।

अटल कमल जिला कार्यालय पर स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,विधायक सीमा त्रिखा,नरेन्द्र गुप्ता,राजेश नागर,प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल,लोकसभा विस्तारक कर्मबीर यादव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी,अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर,चेयरपर्सन रेनू भाटिया,मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली,स्थानीय निकाय प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरी,पृथला के पूर्व प्रत्याशी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह,पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा,जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आर.एन.सिंह,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रेक्सवॉल,निवर्तमान महापौर सुमन बाला,निवर्तमान उप महापौर मनमोहन गर्ग,चेयरमैन हुकम सिंह भाटी आदि ने राजकुमार वोहरा को नवदायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जिला कार्यालय पर स्वागत किया और फूलमालाओं व पुष्पगुच्छ देकर एवं मिठाई खिलाकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा को नव दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वोहरा ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो का लाभ जनता तक कैसे पहुंचे और लोक कल्याण के हित में काम कैसे अधिक से अधिक हों,इसके लिए हम सब कार्यकर्त्ता मिलकर कार्य करेंगे और साथ ही पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।

फरीदाबाद में पार्टी संगठन बहुत मजबूत है और जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के बूते पर 2024 के लोकसभा,विधानसभा और नगर निगम चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत की भूमिका तैयार करेंगे ताकि देश और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की मजबूत सरकार बने। उन्होंने कहा कि भाजपा में जब चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है तो कोई भी कार्यकर्त्ता किसी भी शीर्ष पद पर पहुंच सकता है यह केवल भाजपा में ही सम्भव है।

उन्होंने अपने स्वागत व अभिनंदन के लिए भाजपा फरीदाबाद के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा,जिला उपाध्यक्ष मान सिंह,अनिल नागर,बिजेंद्र नेहरा,पंकज रामपाल,संजीव भाटी,लखमी चंद भारद्वाज,जिला सचिव हरेन्द्र भड़ाना,मुकेश अग्रवाल,सुनीता बघेल,भारती भाकुनी,पुनीता झा,रविंद्र त्यागी,कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, वजीर सिंह,डागर,प्रकाश भाटी,मोर्चों के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला,भगवान सिंह,लाजर रंजीत सेन,सुखबीर मलेरना,सचिन गुप्ता,जिला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता जिला आई टी संयोजक अमित मिश्रा सह मीडिया प्रभारी राज मदान,पार्षद गण,प्रदेश व ज़िला पदाधिकारी,मंडल व मोर्चों के अध्यक्ष,प्रकोष्ठ व विभागों के संयोजक सह संयोजक जन प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *