Breaking News
फरीदाबाद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों का जायजा लेते मंत्री राजेश नागर और अन्य नेता

फरीदाबाद में 14 अगस्त को राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, युवाओं को बताई जाएगी विभाजन की सच्चाई

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: सेक्टर-12 ग्राउंड फरीदाबाद में 14 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर, पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्म देव महाराज और प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष सुधा पहुंचे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

स्वामी धर्म देव महाराज ने कहा कि विभाजन की त्रासदी इतनी बड़ी दुर्घटना थी जिसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। समय के साथ यह दर्द आने वाली पीढ़ियों की यादों से मिट सकता है, लेकिन यह एक समाज और राष्ट्र के लिए उचित नहीं होगा। इस स्मृति दिवस के आयोजन का उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी को यह बताया जा सके कि आजादी से पहले हमारे पूर्वजों ने कितनी बड़ी कीमत चुकाई थी।

मंत्री राजेश नागर ने तैयारियों को लेकर आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि पूर्व की सरकारों ने विभाजन में सब कुछ गंवाने वालों के घावों पर सही तरीके से मरहम नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प पर कार्य कर रही है, और इस कार्यक्रम के जरिए हम यह संदेश देंगे कि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।”

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने जानकारी दी कि पंचनद स्मारक ट्रस्ट विभाजन की विभीषिका को दर्शाने वाला एक भव्य स्मारक बनाने की प्रक्रिया में है। इसके जरिए आने वाली पीढ़ियों को उस दौर के हालात, संघर्ष और जिम्मेदार कारणों की पूरी जानकारी दी जाएगी, ताकि इतिहास की यह कड़वी सच्चाई पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखी जाए।

यह कार्यक्रम न केवल इतिहास की स्मृति को जीवित रखेगा, बल्कि नई पीढ़ी में देशभक्ति और जागरूकता की भावना भी मजबूत करेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …