Breaking News

पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा ने किया प्रदर्शन कर श्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादः भारतीय मजदूर संघ से सम्बंधित संगठन पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा के बैनर तले जिलाध्यक्ष आर सी कटोच जी की अध्यक्षता में आयोजित श्रमायुक्त कार्यालय के गेट पर विशाल प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर के कर्मचारी। प्रदर्शन के उपरांत भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

भारतीय मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से अप्रैल,2020 में बनी सहमति के उपरांत भी पंचायत और नगर निकाय अभी भी न्यूनतम वेतन कर्मचारी को नहीं दे रहीं हैं। ठेका प्रथा समाप्त करने के बाद भी ठेकेदारी प्रथा जारी रखे हुए हैं। सरकार के दो विभाग पंचायत एवं जन स्वास्थ्य विभाग में बंटे जलापूर्ति के कार्य में लगे कर्मचारियों का डाटा सही से उपलब्ध नहीं हो पाता जिस कारण पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं होने से कर्मचारी कई कई महीने वेतन से वंचित रह जाते हैं। प्रदर्शन में मुख्य रूप से बाबू आर्य टूरिज्म अध्यक्ष हरियाणा,मटरू लाल नेता,नरेंद्र चौहान,बलजीत,जिला ग्राम प्रधान सुंदर भड़ाना,जिला।

सचिव नवल किशोर,कार्यकारी अध्यक्ष सतीश भाटी,हसन खान,बहन सुरेंद्र कौर,खजांची प्रमोद गोयल सहित बड़ी संख्या में ऑपरेटर साथियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई ।मंच संचालन जिला मंत्री बी एम एस नीरज त्यागी ने किया। रमेश मेहरानिया,सुंद्रियाल आदि लोगों ने कर्मचारियों की हौसला अफजाई की। प्रदेश अध्यक्ष जी ने श्रम विभाग हरियाणा को चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी कामगारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें ।लोगों की मांगों की अनदेखी ना करें। प्रदर्शन के बाद श्रमायुक्त फरीदाबाद दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद सबका धन्यवाद करते हुए और भविष्य में और अधिक प्रभावी संख्या में संगठन की कॉल पर उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मोदी सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए किया काम:कृष्णपाल गुर्जर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस …