Breaking News
Screenshot 20250115 154623

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की तैयारियां पूरी:उपायुक्त

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20250115 154623

फरीदाबाद:जिला प्रशासन फरीदाबाद की ओर से आगामी 19 जनवरी को होने वाले हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए मंगलवार को डीसी विक्रम सिंह ने तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की न्युक्ति कर दी गयी है। फरीदाबाद जिला में सात पोलिंग बूथ बनाये गए हैं। डीसी ने हरियाणा सिख गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव वार्ड 40 फरीदाबाद की रिटर्निंग अधिकारी एवं एफएमडीए जॉइंट सीईओ गौरी मिड्ढा को सभी पोलिंग पार्टीयों के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

साथ ही चुनाव निष्पक्ष और शान्ति पूर्वक करवाने के लिए पुलिस प्रशासन को भी कानून व्यवस्था सख्त रखने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि 19 जनवरी को पोलिंग तथा उसी दिन 19 जनवरी की शाम मतदान उपरांत काउंटिंग व रिजल्ट जारी किया जाएगा।

बैठक में एडीसी साहिल गुप्ता,एसडीएम फरीदाबाद शिखा,एसडीएम बड़खल अमित मान,एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज,एफएमडीए जॉइंट सीईओ गौरी मिड्ढा,सीटीएम अंकित कुमार,एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *