Breaking News
IMG 20220728 160701

पांच लाख बीस हजार घरों पर तिरंगा फहराए जाने की हो रही तैयारी

Ibn24×7news
महराजगंज
महराजगंज जिले के 882 ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नोडल बनाकर घर- घर तिरंगा वितरण का कार्य कराया जाएगा।

इस तरह पूरे जनपद में लगभग 5 लाख 20 हजार तिरंगा घरों, सरकारी संस्थाओं एवं विभिन्न गैर सरकारी भवनों पर फहराए जाने की योजना है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। हर घर तिरंगा पहराने को लेकर गैर सरकारी संस्थाओं, महिला समूहों एवं ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों की भी मदद ली जा रही है। बताते चले कि जिले की 63 स्वयं सहायता समूहों को तिरंगा सिलने की जिम्मेदारी दी गई है जिसमे 313 महिलाएं दिन- रात राष्ट्रीय ध्वज बनाने में जुटी हुई है। अधिकतर गांवों में झंडा सिलने का काम मुस्लिम महिलाएं कर रही हैं।जिला प्रशासन भी इस अभियान से महिला समूह को जोड़ने के साथ ही महिलाओं को रोजगार भी मुहैया करा रहा है।जिले के नौतनवा, आनंद नगर, निचलौल, सिसवां बाजार और घुघली क्षेत्र में अधिकतर गावों में मुस्लिम महिलाओं का समूह इस काम को करने में दिन-रात एक किया हुआ है। झंडा सिलने में जुटी सिसवां बाज़ार की मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि वह अब तक पैंट शर्ट और ड्रेस सिल कर ही अपनी आजीविका चलाती थीं लेकिन पहली बार उन्हें अपने देश का गौरव तिरंगा सिलने का मौका मिला है। वह इसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहती हैं ताकि लोगों के घरों पर उनके हाथों से सिला हुआ तिरंगा फ़हर सके।समूह की महिलाएं तिरंगा सिलने में कोई मुनाफा भी नहीं ले रही है और देश के लिए वो इसे अपना एक छोटा सा योगदान मान रही हैं। नौतनवां क्षेत्र में समूह की मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। तिरंगे की सिलाई से जहां उन्हें गर्व महसूस हो रहा है वही उन्हें रोजगार भी मुहैया कराया जा रहा है।बताते चले कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आम लोगों के भीतर देश प्रेम की भावना जागृत करने एवं देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले महापुरुषों और शहीदों को याद रखने के उद्देश्य से 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराए जाने की योजना है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *