Breaking News

माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना:डॉ.राजेश भाटिया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्किट एनआईटी नं-1 में दुर्गाष्टमी पूजन श्रद्धा पूर्वक किया गया। इस दौरान जहां मंदिर में हवन का आयोजन किया गया वही कंचकों का पूजन कर उन्हें माता रानी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण‘जय माता दी’के जयकारों से गुंज गया।

हवन में मंदिर के प्रधान डॉ.राजेश भाटिया सहित अन्य पदाधिकारियों एवं डा.अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की अध्यापिकाओं के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर आहुति डाली। इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा पार्षद हरी कृष्णा गिरोटी ने शिरकत करके महामाई की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया और कंचकों का भी पूजन किया। मंदिर के प्रधान डॉ.राजेश भाटिया ने कहा कि हिन्दू समाज में नवरात्रों के नौ दिन पर्व की रुप में मनाए जाते है,नवरात्रों के नौ दिनों मां के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है और महामाई का गुणगान किया जाता है।

इसम बार भी नवरात्रों में मां की पूजा अर्चना कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई। उन्होंने कहा कि इन नौ दिनों के दौरान भक्तिमय वातावरण कायम रहा है और हर श्रद्धालु ने पूरी श्रद्धा के साथ महामाई का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्रों में मंदिर प्रबंधन कमेटी ने विशेष तैयारियां की थी,जिसके लिए वह सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताते है।भाटिया ने कहा कि अष्टमी पूजन के उपरांत माता रानी को रूखस्त किया गया और सभी के स्वस्थ्य एवं सुख समृद्धि की कामना की गई।

इस मौके पर मन्दिर के प्रधान डॉ.राजेश भाटिया की धर्म पत्नी जनक भाटिया,हरी कृष्णा गिरोटी व उनकी घर्म पत्नी शीतल गिरोटी उचिका,शैला कपूर,बन्सी लाल कुकरेजा,रिंकल भाटिया,प्रेम बब्बर,चिराग भाटिया गिनी भाटिया भरत कपूर,बिटू डंग सचिन भाटिया,आशिष अरोड़ा,रविन्द्र गुलाटी,मुकता, कृष्णा,मधू व डॉ.अनिल मलिक सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापकों में निशी अदलक्खा,सोनिया अरोड़ा,सुमन अरोड़ा,नेहा चौहान,रेखा जोहरा,रेखा वनवास,सुनीता गगर,नीतू भाटिया,मोनिका मुदगील,श्वेता कौर,मान्या रतड़ा,इन्दु देसवाल,नीलम सचदेवा,कुमारी प्रशंसा,कुमारी हर्षिता,रजनी खस,सीमा भाटिया,नीतू रहेजा,विकास शर्मा,अशोक बैंसला व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …