Breaking News

प्रमोद शर्मा ने दिलायी सपा की सदस्यता:बोले-जनता के हित में कार्य नहीं कर रही भाजपा सरकार, यूपी का विकास हुआ ठप

Ibn24×7news
सिसवा बाज़ार महराजगंज
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व नगर पालिका परिषद सिसवा के पूर्व प्रत्यासी प्रमोद शर्मा ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को सदस्यता ग्रहण करवायी।

बताते चलें कि नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डो में सपा के सदस्यता अभियान का कैंप लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी । इस बाबत प्रमोद शर्मा ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश का जमकर विकास कराया गया था जबकि भाजपा सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में कोई काम नहीं किया है। दूसरे कार्यकाल में भी भाजपा सरकार जनता के हित में काम नहीं कर रही है। यूपी का विकास ठप हो चुका है। भ्रष्टाचार फैला हुआ है। बिना लेनदेन किये हुए जनता के काम नहीं किये जा रहे है। उन्होंने आगे कहा कि सपा सरकार में अनेकों योजनाएं चलाकर जनता को लाभ दिया गया था। सपा शासनकाल में हर वर्ग खुशहाल था। उन्होंने जनता से आगमी निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक मतों से विजय श्री दिलाने की अपील भी की ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *