Breaking News

खबर का असर: ग्राम प्रधान के त्वरित एक्शन से हुई प्रसाधन की सफाई

Ibn24×7news
ठूठीबारी महाराजगंज
ठूठीबारी कस्बे के मुख्य तिराहे पर पुलिस बूथ के पीछे बने मूत्रालय की साफ सफाई कराई गई । समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता की आवाज पर दो दिन पूर्व ही ibn24×7news ने इस खबर को प्रमुखता से छापा था जिसको संज्ञान में लेकर ग्राम प्रधान अजय कुमार द्वारा साफ सफाई कराई गई व इस बाबत जनता से यह अपील कि हम सफाई के प्रति पूरी तरह से कार्यशील हैं।

स्वच्छ और सुंदर ठूठीबारी के सपने को हकीकत में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।साफ सफाई होने के वजह से आगंतुकों व वहां अगल बगल के व्यापारी बंधुओ के लिए सुविधाजनक साबित होगी । सभी लोगों ने इसकी सराहना की है । इस दौरान पंचायत सहायक विजय पाण्डेय, रोजगार सेवक दुर्गेश कुमार व ग्राम सदस्य अवधेश मद्धेशिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *