Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 06 at 7.50.05 PM

होली के अवसर पर पुलिस रहेगी अलर्ट,हुड़दंगबाजी करने वालो के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:इस वर्ष 8 मार्च को होली के अवसर पर लोगों से हुड़दंग न करने व त्योहार को शांतिपूर्वक तरीके से मनाए। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के द्वारा असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए है।

WhatsApp Image 2023 03 06 at 7.50.05 PM

पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने कहा कि इस शुभ अवसर पर नागरिकों,फरीदाबाद पुलिस के समस्त अधिकारियों व जवानों सहित उनके परिवारों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार लोगों की धार्मिक आस्था का प्रतीक है और सभी नागरिक इसे उत्साहपूर्वक मानते हैं। नागरिक इन त्योहारों को भारी उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी सभी को अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है ताकि यह पर्व सभी के लिए खुशियों से भरा हो और सभी कोरोना संक्रमण से भी बचे रहें।

फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे होली के अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्क रहें। पुलिस आयुक्त ने उम्मीद जताई कि होली के अवसर पर कुछ उपद्रवी लोग भांग या शराब के नशे में धुत होकर वाहनों पर सवार हो जाते हैं और तेज गति से सड़कों पर वाहन दौड़ाते हैं जिसके परिणामस्वरूप गंभीर दुर्घटनाएं घटित होती हैं। इन दुर्घटनाओं में वाहन चालक के साथ साथ अन्य लोगों को भी इसके गंभीर दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

कुछ लोग नशे में धुत होकर छोटी मोटी बातों के चलते आपस में लड़ाई झगड़ा करते हैं जिसकी वजह से दोनों पक्षों को गंभीर चोट पहुंचती है और भाईचारा बिगड़ता है। पुलिस प्रशासन इस प्रकार हुड़दंगबाजी और नशे का सेवन कर लड़ाई झगड़ा करने वाले उपद्रवियों के साथ सख्ती से पेश आएगा और उनके खिलाफ सख्त कानून कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से त्यौहार को मनाते समय दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने और उनकी संवेदनशीलता को ठेस न पहुंचाने की भी अपील की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *