Breaking News
WhatsApp Image 2022 06 09 at 8.07.24 AM

पुलिस आयुक्त ने सेक्टर-30 पुलिस लाइन में जिम का उद्घाटन किया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सभी प्रकार के व्यायाम से संबंधित आधुनिक जिम कोच की निगरानी में निशुल्क पुलिस कर्मी एवं उनके परिजनों के व्यायाम से बेहतर स्वास्थ्य के लिए सेक्टर-30 पुलिस लाइन में जिम खोला गया है। पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस आयुक्त महोदय ने सेक्टर-30 पुलिस लाइन मे जिम उद्घाटन किया इस अवसर पर डीसीपी मुख्यालय नीतीश अग्रवाल,एसीपी मुख्यालय विष्णु प्रसाद व अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त महोदय ने जिम पुलिस कर्मियों के हवाले करते हुए कहा कि अक्सर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की अनियमितता और अधिक कार्य की वजह से योगा या जिम जाने का समय नहीं रहता है इसलिए डीसीपी मुख्यालय नीतीश अग्रवाल,व एसीपी मुख्यालय विष्णु प्रसाद ने पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को देखते हुए पुलिस लाइन में जिम खोलने का प्रस्ताव दिया था।

उन्होंने कहां जिम खोलने का श्रेय डीसीपी नीतीश अग्रवाल को जाता है।पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। एसीपी मुख्यालय विष्णु प्रसाद ने जिम बनाने मे तेजी से कार्य किया। इस जिम में आधुनिक जिम के सभी यंत्र व उपकरण मौजूद है। पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन इसका भरपूर फायदा ले स्वस्थ रह सकते हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक जवान को अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन व्यायाम के लिए समय देना चाहिए जिससे हमारे शरीर में रोगों से लड़ने और स्वस्थ रहने की ताकत आती है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *