Breaking News
WhatsApp Image 2025 02 06 at 8.27.16 PM

स्कूल वाहन सुरक्षा व यातायात जागरूकता पर पुलिस आयुक्त ने स्कूल पदाधिकारियों के साथ की गोष्ठी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शहर में सड़क सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। WhatsApp Image 2025 02 06 at 8.27.16 PMपुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गोष्ठी में आयुक्त महोदय ने स्कूल प्रबंधकों से कहा कि यह सुनिश्चित हो कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे वाहन न चलाएं,क्योंकि यह न केवल उनके जीवन के लिए खतरा है,बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी जोखिमपूर्ण हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल बसों के सभी दस्तावेज जैसे परमिट,बीमा,फिटनेस प्रमाण पत्र वैध हों और सभी ड्राइवर व सहायकों का पुलिस एवं कैरेक्टर वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाए।

इसके अतिरिक्त,आयुक्त महोदय ने यह भी सुझाव दिया कि स्कूल प्रबंधन अपने ड्राइवरों और अन्य सहायक स्टाफ को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें,ताकि वे निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और बच्चों को केवल निर्धारित स्टॉप से ही पिक और ड्रॉप करें। उन्होंने स्कूलों से अपील करते हुए कहा है कि अपने संस्थानों में रोड़ सेफ्टी क्लब स्थापित करें और छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करें। इस अवसर पर हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस के मुख्य संरक्षक एस.एस.गोसाईं,संरक्षक एच. एस.मलिक,प्रदेश प्रधान सुरेश चंद्र,जिला प्रधान सुशील कुमार गुप्ता और प्रधानाचार्या हेमा अरोड़ा (डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल,फरीदाबाद) ने आयुक्त महोदय का स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …