Breaking News
WhatsApp Image 2025 02 06 at 8.24.08 PM

साईं धाम मे आयोजित किया गया जॉब फेयर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेक्टर 86 स्टेट शिरडी साईं बाबा टेंपल सोसाइटी के प्रांगण में एक जॉब फेयर का आयोजन किया गया। WhatsApp Image 2025 02 06 at 8.24.08 PMयह जॉब फेयर काम प्रो कंपनी के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें साई धाम वोकेशनल के छात्रों को विभिन्न रोजगारों के विषय में अवगत कराया गया। काम प्रो कंपनी से आए हकीकत बोरा ने छात्रों को अपने ऍप के विषय मे बताया जिसके माध्यम से बेरोजगार युवा बिना किसी मध्यस्तता के सीधे कम्पनियों के एच आर से संपर्क कर सकते है।

साई धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.मोती लाल गुप्ता ने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोजगार पाना एक कला है हमें कौशल के साथ-साथ यह भी सीखना चाहिए कि हम किस प्रकार साक्षात्कार दे सकते हैं।धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य बीनू शर्मा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर की कोऑर्डिनेटर सीमा गुलाटी के साथ-साथ अन्य अध्यापक व छात्र भी सम्मिलित हुए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …