Breaking News

5000 पौधों का वृक्षारोपण इस वर्ष का लक्ष्य- मोहम्मद आकिब अंसारी

IMG 20220728 WA0111

 

रिपोर्ट मो० अनस

 

गोरखपुर। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर जनहित युवा शक्ति द्वारा संस्था के अध्यक्ष निखिल गुप्ता वाह गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी एवं साहित्यकार लेखक शायर ई. मिन्नत गोरखपुरी के नेतृत्व में विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस के अवसर पर बस स्टैंड स्थित डीएम कार्यालय पर वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर ई. मिन्नत गोरखपुरी ने कहा प्राकृतिक उपहार का संरक्षण हम सब भारतीयों की नैतिक जिम्मेदारी है।

IMG 20220728 WA0108

साथ ही साथ उन्होने कहा कि जिस तरीके से जनहित युवा शक्ति संगठन के द्वारा पर्यावरण के प्रति लोगों को सचेत वह जागरूक करते हुए सभी के जीवन को बचाने के लिए जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर वृक्षारोपण कर जीवन भरे संकट से निजात दिलाने के लिए धरती के भविष्य को संवारने के लिए जो कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है संस्था के अध्यक्ष निखिल गुप्ता ने कहां की शहर वह गांव दिन पे दिन प्रदूषण की चपेट में आ रहे हैं ऐसे में वृक्षारोपण की आवश्यकता और अधिक महसूस हो रही है युवा समाजसेवी शिबू खान ने कहा कि इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर एक दिन 50 से अधिक आम बरगद अमरूद सागवान आदि के पौधों का वृक्षारोपण किया गया सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर व वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद आकिब अंसारी ने कहा कि जिस तरीके से जनहित युवा शक्ति द्वारा 5000 पौधों का वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है वह प्रशंसनीय है और इस तरह के कामों की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है इस अवसर पर निखिल गुप्ता,मोहम्मद आकिब अंसारी, शिबू खान, अनमोल अग्रहरि,अजमतुल्लाह पप्पू ,मोहम्मद उबेद,ई.इज्जत गोरखपुरी,हाजी जलालुद्दीन कादरी, आयान अहमद निज़ामी आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *