Breaking News

पटना: पटना में बढ़ते अपराध के खिलाफ पटना के कारगिल चौक पर राष्ट्रीय जनता दल ने किया प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया

पटना में बढ़ते अपराध के खिलाफ पटना के कारगिल चौक पर राष्ट्रीय जनता दल ने किया प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया
दुबे क्लिनिक कांड को लेकर जदयू नेता को निष्कासित करने की मांग कर रहे राष्ट्रीय जनता दल के आवाहन पर पटना में अपराध के खिलाफ जोरदार जुलुस निकाला गया। यह जुलूस लंगरटोली टोली से दरियापुर हथुआ मार्केट बाकरगंज होते हुए कारगिल चौक पहुंचा। जुलूस में नारे लगा रहे हैं लोग नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे वही जुलूस निकाल रहे लोगों ने कहा कि बिहार में अपराध पर रोक लगाने में नीतीश सरकार नाकाम हो चुका है। दुबे क्लिनिक कांड में डॉक्टर सुनील कुमार दुबे पर हमला क्यों का जवाब दो के नारे लगा रहे थे ।इस जुलूस का नेतृत्व करते डॉ० संजय बाल्मीकि ने कहा कि पटना में सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुआ है दुबे क्लिनिक कांड में डॉक्टर सुनील कुमार दुबे पर क्लीनिक में घुसकर हमला हुआ। वह जदयू के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है।वही उन्होंने कहा कि सारा घृणित कार्य मधुरेन्दू पांडे के द्वारा किया गया इसलिए सरकार के द्वारा पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया जाए ।वहीं पुतला दहन में मुख्य रूप से संजय तिवारी ,सरवन कुमार ,देवेंद्र कुमार, बम पांडे ,राजू प्रसाद, अजय गोप, सोनू मुंशी, बबलू पासी आदि शामिल थे।

रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *