Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 31 at 12.53.21 AM

पंकज रामपाल और सोहनपाल के नेतृत्व में पार्टी संगठन होगा और अधिक मजबूत: कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: भाजपा जिला अध्यक्षों को पदभार ग्रहण करवाने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पार्टी संगठन ने निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष बनाया है। पंकज रामपाल और सोहनपाल सिंह को जिला अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी मिली है, वह बहुत बड़ी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों जिला अध्यक्ष अपने दायित्व को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।WhatsApp Image 2025 03 31 at 12.53.21 AM

पदभार ग्रहण समारोह
फरीदाबाद जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल और बल्लभगढ़ के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह को पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में राजस्व मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्ष नीरा तोमर, उद्योगपति बी.आर. भाटिया, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आर.एन. सिंह, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन विनोद चौधरी, पंडित ग्यासी राम शर्मा, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, निवर्तमान उप महापौर मनमोहन गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हवन और आशीर्वाद
पदभार ग्रहण करने से पूर्व दोनों जिला अध्यक्षों ने जिला कार्यालय पर हवन का आयोजन किया। मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ हवन करते हुए उन्होंने ईश्वर का आशीर्वाद लिया।

नव नियुक्त जिला अध्यक्षों के वक्तव्य

पंकज रामपाल का संकल्प

फरीदाबाद के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने कहा कि पार्टी संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनहित योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

सोहनपाल सिंह की प्रतिबद्धता

बल्लभगढ़ के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो सम्मान और जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करने में हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी और सैनी सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए वे कड़ी मेहनत करेंगे।

समारोह में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। उद्योग जगत, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी जिला अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …