Breaking News
454de6b1 20fa 4528 8a10 6a8727edaea0

पेसिफिक ग्रुप ने में सबसे बड़े मॉल के साथ दिल्ली-एनसीआर में किया विस्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट454de6b1 20fa 4528 8a10 6a8727edaea0

फरीदाबाद:रीटेल उद्योग में जाने-माने नाम पेसिफिक ग्रुप ने पहली बार फरीदाबाद के मार्केट में प्रवेश करते हुए ‘द मॉल ऑफ फरीदाबाद’ की भव्य ओपनिंग की घोषणा की है। फरीदाबाद में सबसे बड़े शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में यह मॉल उपभोक्ताओं के लिए खरीददारी के अनुभव के पूरी तरह से बदल देगा।

अपने शानदार रीटेल पोर्टफोलियो,एफ एण्ड बी एवं एंटरटेनमेंट के ढेरों विकल्पों के साथ उनके अनुभव को नए स्तर तक ले जाएगा। 4 लाख वर्ग फीट रीटेल स्पेस में फैले ‘‘मॉल ऑफ फरीदाबाद’में 91 प्रवेश द्वार हैं,जो खरीददारी को बेहद सुविधाजनक बना देते हैं। 87 विभिन्न आउटलेट्स इसे खरीददारी का बेहतरीन गंतव्य बनाते हैं।

पेसिफिक ग्रुप के एक्जक्टिव डायरेक्टर अभिषेक बंसल ने इस अवसर पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा,‘‘मॉल ऑफ फरीदाबाद का लॉन्च करते हुए हमें बेहद गर्व का अनुभव हा रहा है,जो उत्कृष्ट रीटेल अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फरीदाबाद दिल्ली-एनसीआर का आगामी भाग है।

जाने-माने ब्राण्ड्स और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह मॉल फरीदाबाद में खरीददारों के लिए आकर्षक गंतव्य बन जाएगा। मॉल ऑफ फरीदाबाद में मौजूद कुछ जाने-माने ब्राण्ड्स होंगे। लाईफस्टाइल,होमसेंटर, दीरिका हाइपरमार्केट,मैक्स, जुड़िओ और दा मिलानो। इनके साथ-साथ कई अन्य ब्राण्ड्स आगंतुकों के लिए खरीददारी को बेहद खास बना देंगे। गैप, नायिका लक्स और एप्पल जैसे ब्राण्ड पहली बार फरीदाबाद में आ रहे हैं।

एफ एण्ड बी पोर्टफोलियो की बात करें तो मॉल में आने वाले आगंतुक कैफे दिल्ली हाईट्स,युनाईटेड कॉफी हाउस,पंजाब ग्रिल आदि में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां एक मल्टीप्लेक्स और फूट कोर्ट भी होगा,जो खरीददारी के अनुभव को और भी बेहतर बना देगा। इसके अलावा परिवारों के लिए एंटरटेनमेंट सेंटर टाइमजोन पहली बार फरीदाबाद आ रहा है।
देहरादून में आगामी परियोजना के साथ पेसिफिक ग्रुप ने कई नए लॉचेंज की योजना बनाई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *