Breaking News

मां भगवती के 10वें विशाल जागरण में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट10 5

फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर-20ए के नजदीक संत नगर मे मां भगवती का 10वां विशाल जागरण संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा संस्था के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम में पहुंचने पर ढोल नगाड़ो ओर फूल मालाओ से स्वागत किया।

इस अवसर पर पहुंचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मां दुर्गा के चरणो में माथा टेक क्षेत्रवासियों की प्रगति ओर खुशहाली की कामना की।

इस कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की मां दुर्गा सभी भक्तजनों की मुराद पुरी करे ऐसी उनकी विनती है माता रानी से ओर् इस अवसर पर विपुल गोयल ने सभी आयोजनकर्ताओं का भी भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर बधाई दी।

आपको बता दें इससे पहले भी संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा संस्था समय समय पर धार्मिक कार्यक्रम संत नगर में आयोजित करवाती रहती है ओर संस्था द्वारा इस बार मां भगवती का 10वां जागरण का कार्यक्रम विशाल स्तर पर आयोजित किया गया था,जिसमे संत नगर व आसपास के हजारों लोगों ने भाग लेकर मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर कुलदीप कुमार,संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा संस्था के सभी पदाधिकारी ओर सदस्य,आर के ग्रुप, महाकाल ग्रुप,कुलदीप,गोपाल, बजरंगी,युसूफ,राजेश, सनी गौड़, राकेश, रोशन, ओमपाल, आबिद, रिंकू, टोनी, राज, अमित, पवन, सुनील, महेश व हजारों लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260628 WA0000

देवरिया – राजेन्द्र पाल गौतम के संगठनात्मक अनुभव ,संघर्षशील व्यक्तित्व का कांग्रेस को मिलेगा लाभ – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव सलेमपुर, देवरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *