Breaking News

स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:स्वर्णकार समाज फरीदाबाद द्वारा स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन सेन्ट्रल पार्क,सेक्टर-12 में पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल एवं एडवोकेट ऑन रिकार्ड सुप्रीम कोर्ट विकास वर्मा तथा स्वर्णकार प्रधान एवं सर्राफा प्रधान समाज सेक्टर-105 सचिन वर्मा द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद झारखण्ड प्रदीप वर्मा,लोकजन शक्ति पार्टी खगड़िया बिहार के सांसद राजेश वर्मा,उत्तर प्रदेश अपना दल एस के सोहरतगढ़ से विधायक विनय वर्मा,सुनील सोनी विधायक रायपुर दक्षिण पूर्व सांसद भाजपा छत्तीसगढ़,मोहन वर्मा विधायक हाटा कुशीनगर उत्तर प्रदेश,भाजपा सविता कपूर विधायक देहरादून कैंट,भाजपा जीवन कुमार एमएलसी बिहार,कैलाश सोनी पूर्व सांसद राज्यसभा मध्य प्रदेश,राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ, मुकेश टंडन विधायक विदिशा मध्य प्रदेश,प्रीतम सिंह पंवार विधायक उत्तराखण्ड,हरिपाल वर्मा माननीय न्यायमूर्ति एवं लोकायुक्त हरियाणा सरकार एवं अनेकों राज्यों से आईएएस,आईपीएस एवं अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में राजस्थान,हरियाणा,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,आन्ध्र प्रदेश, मुम्बई,कोलकाता,गुजरात एवं अन्य शहरों से स्वर्णकार समाज के लोग जुटे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता एवं समरसता का परिचय हो एवं स्वर्णकार समाज की समस्याओं के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया गया जिसमें मुख्य रूप से हरियाणा में स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन के लिए ज्ञापन पत्र माननीय सांसदों को सौंपा गया।

स्वर्णकार समाज तिगांव के प्रधान सचिन वर्मा ने बताया कि स्वर्णकार समाज के संस्थापक महाराज अजमीढ देव के नाम पर भी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय अवकाश घोषित करने की मांग उठाई गई हैं। साथ ही महाराज अजमीढ़ के नाम पर डाक टिकट एवं सिक्के जारी करने की मांग भी रखी गई है। कुछ मुख्य मांगें इस प्रकार थीं हरियाणा के प्रमुख शहरों में सड़कों व चौकों का नाम महाराज अजमीढ़ देवजी के नाम से रखा जाए।

बल्कि शहर के प्रमुख चौकों पर महाराज अजमीढ़ देव की मूर्ति लगवाई जाए। हरियाणा सरकार प्रदेश स्तरीय चैयरमैन एवं सरकार के प्रमुख पदों स्वर्णकार समाज की नियुक्ति सुनिश्चित कराई जाए। हरियाणा में शिक्षा से जुड़े संस्थान एवं विश्व विद्यालय का नाम भी महाराज अजमीढ़ देव के नाम से रखा जाए।

हरियाणा सरकार द्वारा जिला प्रशासन को सूचित किया जाए कि चोरी के मामले में पुलिस सीधा स्वर्णकार दुकानदार को तंग नहीं किया जाए बल्कि उस क्षेत्र के स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी द्वारा बातचीत की जाए। हरियाणा सरकार जिला ग्रीवेंस कमेटी में स्वर्णकार समाज के लोगों का उचित प्रतिनिधित्व निश्चित करें। हरियाणा सरकार द्वारा स्वर्णकार दुकानदारों को शस्त्र लाईसेंस की अनुमति प्रदान की जाए एवं इस प्रक्रिया को स्वर्णकार समाज के लिए आसान बनाया जाए,ताकि उनकी जान एवं माल की रक्षा हो सके।

पइस कार्यक्रम में शिक्षा,एवं रोजगार पर भी गहनता से चर्चा की गई जायेगी और भारत सरकार एवं राज्य सरकार में स्वर्णकार समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए माननीय सांसद एवं विधायकों से विचार विमर्श किया। कार्यक्रम के आयोजक हरियाणा सरकार के पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा ने बताया कि देश के प्रबुद्ध स्वर्णकार बन्धु इस बैठक में शामिल हुए है जो समाज की उन्नति के लिए अपना बहुमूल्य समय एवं योगदान देने लिए प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रघुनाथ सिंह वर्मा,सतबीर वर्मा, नम्बरदार,जय किशन वर्मा,सुरेश चन्द वर्मा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा स्वर्णकार समाज,आरपी वर्मा,सीनियर एडवोकेट,अशोक वर्मा एडवोकेट,मनीष वर्मा,एडवोकेट,राजू वर्मा,राष्ट्रीय सचिव स्वर्णकार समाज,बलदेव राज वर्मा प्रधान स्वर्णकार समाज फरीदाबाद,कन्हैया लाल वर्मा प्रधान स्वर्णकार समाज बल्लभगढ़,रमेश डाबर प्रधान स्वर्णकार समाज,फरीदाबाद,आर.डी.वर्मा,राष्ट्रीय महासचिव स्वर्णकार समाज,एस के वर्मा,पूर्व अधिकारी,रवि सोनी,संदीप वर्मा पलवल,धमेंद्र वर्मा,पिनगुवा, आशीष वर्मा,प्रधान,गुरूग्राम स्वर्णकार समाज,राजेश वर्मा,प्रधान स्वर्णकार समाज दिल्ली,हर्षित सोनी,हरीश वर्मा,विनोद वर्मा,उप चेयरमैन,आदित्य बिडला ग्रुप,प्रकाश चन्द वर्मा चेयरमैन,दीप पब्लिक स्कूल,हंसराज वर्मा,सीपी सोनी,जय नारायण वर्मा,पलक वर्मा,जोगेंद्र वर्मा हरियाणा प्रधान,चन्द्र प्रकाश वर्मा हथीन, मनोज वर्मा तिगांव,लविश वर्मा एडवोकेट,सपना वर्मा एडवोकेट,प्रकाश वर्मा,कमल सोनी छत्तीसगढ़,डा.प्रदीप वर्मा इन्दौर,सोहनलाल कडेल हैदराबाद,अध्यक्ष मैड फाउंडेशन,आयोध्या प्रसाद सेठ उत्तर भारत मुंबई,जगदीश प्रसाद मायच हैदराबाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय मैड क्षत्रिय समाज,सजन लावट,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,वैद्य सत्यप्रकाश आर्य,नाड़ी वैद्य रोहतक,डा.प्रकाश सोनी,स्वर्णकार पत्रिका,मनोज वर्मा हरिद्वार शामिल हुए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …