Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 27 at 8.40.48 AM

वन स्टॉप सैन्टर पीड़ित महिलाओं के लिए वरदान:रेनू भाटिया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादः हरियाणा महिला आयोग की चैयरमैन रेनू भाटिया ने कहा कि वन स्टॉप सैन्टर में आई महिलाओं के लिए रहने,खाने,पीने और क्रिमिनल एक्टिविटी के दौरान महिलाओं को सुरक्षित रखने में पीड़ित महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। हरियाणा महिला आयोग की चैयरमैन रेनू भाटिया आज शनिवार को नागरिक अस्पताल बी.के.में स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर रही थी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी जिलों में वन स्टॉप सैन्टर केन्द्र सरकार द्वारा पीड़ित महिलाओं के लिए खोले गए हैं। जिला फरीदाबाद में वन स्टॉप सैन्टर पीड़ित महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां पर पीड़ित महिलाओं को पुलिस पूरी सुरक्षा मिल रही हैं।

वन स्टॉप सैन्टर पीड़ित महिलाओं की कॉउंसलिंग करवा कर उनके परिजनों और रिश्तेदारों को सुपुर्द की जाती है। यहां पर कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारी पीड़ित महिलाओं के लिए बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।वन स्टॉप सैन्टर की इंचार्ज मीनू यादव के बताया कि नागरिक अस्पताल बीके में स्थित वन स्टॉप सेंटर जिला मे उपायुक्त जितेन्द्र यादव के निर्देशन मे महिला एंव बाल विकास विभाग के द्वारा पीड़ित महिलाओं को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। इन सुविधाओं में पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता,कानूनी परामर्श,मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा अस्थाई आश्रय की सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वन स्टॉप सेंटर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाएं केन्द्र मे शिकायत महिला हेल्पलाइन 181, 0129-2421006 के माध्यम से दर्ज करा सकती है। उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार,नई दिल्ली के जरिए नागरिक अस्पताल बी.के में वन स्टॉप सेंटर पिछले करीब पौने दो वर्ष पहले स्थापित किया गया था। वैसे सरकार द्वारा वन स्टॉप सैंटर वर्ष 2016 में शुरू किया गया था।

सखी नाम से विख्यात वन स्टॉप सेंटर के द्वारा किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है। वन स्टॉप सेंटर के द्वारा घरेलु हिंसा,बलात्कार से पीडित,महिला तस्करी,बाल यौन शोषण,बाल विवाह,दहेज़ उत्पीड़न,एसिड अटैक,गुमशुदा सहित अन्य प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी परामर्श,कानूनी सहायता, मेडीकल सहायता,पुलिस सहायता,मनोचिकित्सक सामाजिक सरोकार की परामर्स दी जाती है। वन स्टॉप सेंटर में 5 दिनों तक अस्थाई आश्रय देकर ये सभी प्रकार की सहायता एक ही छत के नीचें प्रदान की जाती है। जिला में यह सेंटर महिलाओं के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है।

यह वन स्टॉप सेंटर महिलाओ के लिए बहुत बड़ा स्पोर्ट सिस्टम है। यहां महिलाएं स्वयं को बहुत सुरक्षित महसूस करती है,क्योंकि यहां महिलाओ की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। यहां पर पीड़ित महिलाओं को आर्थिक,सामाजिक व मानसिक तौर पर सशक्त करने के लिए उनका मार्गदर्शन व हर प्रकार का सहयोग किया जाता है। वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज डा.मीनू यादव ने बताया कि सेंटर के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए समय समय पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इसके आलावा जिला के सभी पुलिस थानों के पुलिस कर्मचारयों के साथ भी सेंटर के अधिकारी बैठकें करते रहते है। ताकि सभी प्रकार से ज्यादा से ज्यादा पीड़ित महिलाओं को सेंटर द्वारा मदद मिल सके। इसके साथ ही जो पीड़ित महिलाऐं सेंटर तक पहुचनें में असक्षम है। उनको केंद्र के कर्मचारियों के द्वारा उनके आवास पर जाकर आवश्यक सहायतायें प्रदान की जा रही है।इस दौरान एसीपी बल्लभगढ़ एवं वन स्टॉप सैन्टर के सुरक्षा नोडल अधिकारी मुनिष,जिला महिला संरक्षण अधिकारी हेमा कौशिक, पीएमओ डॉक्टर डीएस राठी, डॉक्टर राजेश धीमान,आरएमओ डॉक्टर रोहित गौड,एसआई रेशा देवी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *