Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 27 at 7.41.10 PM

एक दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन एम0एल0के0पी0जी0 काॅलेज के आॅडिटोरियम में सम्पन्न

 

रिपोर्ट दीनानाथ IBN NEWS बलरामपुर

दिनांक 27 सितम्बर, 2021

बलरामपुर। युवा कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन एम0एल0के0पी0जी0 काॅलेज के आॅडिटोरियम में अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में हार्मोनियम, शास्त्रीय गायन, लोकनृत्य, लोकगीत, कत्थक, बाॅसुरी वादन और एकांकी आदि विधा में कलाकारों ने प्रतिभाग किया। लोकनृत्य में एम0पी0पी0 इण्टर काॅलेज के कलाकारों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन में अर्चित शुक्ला ने प्रथम, अमन मिश्रा ने द्वितीय और प्रतिमा द्विवेदी व शिवांगी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हार्मोनियम में अमन मिश्रा ने प्रथम और सुमित गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकांकी में एम0पी0पी0 इण्टर काॅलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच छिपी प्रतिभाओं को आगे लेकर आते है।
कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रा0 वि0द0 अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, व्यायाम प्रशिक्षक तरुण तिवारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्वेता सिंह, स्वाती सिंह, शबाना खतून, विकास सिंह, ज्ञान बाबू, शनि मिश्रा, कनिष्ठ सहायक रजा इमान रिजवी, शान्ति शुक्ला, पी0आर0डी0 जवान ठाकुर प्रसाद पाण्डेय, राम शंकर पाण्डेय, महेन्द्र आदि मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त विधायक सदर प्रतिनिधि राकेश कुमार गुप्ता, शिक्षक आशीष वर्मा और जिला युवा अधिकारी नेहरु युवा केन्द्र आदि विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *