Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 22 at 8.07.09 PM

जूनियर रेडक्रॉस शिविर के दूसरे दिन जूनियर्स को अनेकों विषय पर किया गया जागरूक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 10 22 at 8.07.09 PM

फरीदाबाद:उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद विक्रम सिंह के निर्देशानुसार एवं सचिव विजेंद्र सौरोत के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण 21.10.2024 से 25.10.2024 तक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-5 फरीदाबाद के प्रांगण में चल रहे जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन दिनांक 22/10/2024 का आरंभ रेडक्रॉस प्रार्थना व रेडक्रॉस झंडा गीत के साथ शुरू हुआ। मीनू कौशल,प्रवक्ता के द्वारा सी पी आर से सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया कि सीपीआर का मतलब है कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन। यह भी एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा यानी फर्स्ट एड है। जब कोई व्यक्ति सांस न ले पा रहा हो और बेहोश जो जाए तो सीपीआर से उसकी जान बचाई जा सकती है। हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा पड़ने पर तो सबसे पहले और समय पर सीपीआर दे दिया जाय तो पीड़ित की जान बचाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। सीपीआर में दबाव और कृत्रिम सांस का एक खास अनुपात होता है। 30 बार छाती पर दबाव बनाया जाता है तो दो बार कृत्रिम सांस दी जाती है।

ये प्रक्रिया तब तक चलने देनी है जब तक पीड़ित खुद से सांस न लेने लगे। मनोज बंसल,सदस्य भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य स्वैच्छिक रक्तदान उप समिति द्वारा रक्तदान करने के बारे में जागरूक किया उनके द्वारा बताया गया कि रक्तदान से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से किसी व्यक्ति की जान बच सकती है।

रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र के परियोजना निदेशक व परामर्शदाता धर्मेंदर के द्वारा नशा करने के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग एक लत है जो नशे की लत वाली दवाओं के बार-बार उपयोग से होती है। शिविर निदेशक एम सी धीमान ने दूसरे दिन के शिविर का समापन पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ किया गया। सभी विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीनू कौशल,दर्शन भाटिया,अरविंद शर्मा,मनदीप,सरोज बाला व अन्य रेडक्रॉस स्टाफ एवं स्कूल स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *