Breaking News

ईद-उल-फितर के मौके पर मुल्क की तरक्की और अमन व शांति के लिए उठे हाथ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: ईद-उल-फितर (मीठी ईद) मनाई गई। मुस्लिम इलाकों में खास उल्लास देखने को मिला। मस्जिदों में अलग-अलग समय पर ईद की नमाज पढ़ी गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की,अमन व शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।

इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। तो वहीं ऊंचा गांव की जामा मस्जिद और बराही तालाब स्थान दिल्ली गेट वाली मस्जिद सहित शहर के विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज को लेकर खास इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो सके।

ईद की नमाज के लिए लोगों ने सुबह मस्जिदों में पहुंचकर नमाज पढ़ी। ईद को लेकर बच्चों में खास उल्लास देखने को मिला। बच्चों को बड़े-बुजुर्गों से ईदी मिली। तो उनके चेहरे पर मुस्कान छा गई। ईद को लेकर घरों में सेवईयां और विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए गए थे। तो वहीं ओल्ड़ फरीदाबाद मरकज मस्जिद ईदगाह में रहे इमाम मुफ्ती मुस्तिजाबुद्दिन ने कहा कि ईद भाई-चारे का त्योहार है और इसको एक दूसरे गले मिलकर मनाया जाना चाहिए।

तो वहीं मौलाना जमालुद्दीन ने कहा कि रमजान माह समाप्त होने पर ईद-उल-फितर आती है बेहद खुशी का त्योहार है इस दिन एक दूसरे को अपने घर बुलाकर ईद की मुबारकबाद देना चाहिए और मुंह भी मिठा कराना चाहिए ताकि भाई-चारा बना रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …