Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 01 at 6.41.05 PM

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने अपने प्रत्याशियों का जीत दर्ज कराने के लिए अपने स्टार प्रचारकों को जिले में उतार झोंकी पूरी ताकत

 

कही जनसभा तो कही रोड सो के माध्यम से दिखाया अपना दम खम

कटेहरी विधानसभा प्रत्यासी अवधेश द्विवेदी के लिए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने की रोड सो हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहनों का निकला काफिला ,इतना बड़ा काफिला देख विरोधियों के होश हुए पस्त

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अम्बेडकर नगर 1 मार्च ÷भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन पूरा जोर पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में अंतिम माहौल बनाने में लगा दिया है।टांडा विधान सभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की जनसभा और कटेहरी एवम जलालपुर विधान सभा क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा रोड शो और विधान सभा क्षेत्र आलापुर में हजारों मोटर साइकिल की रैली कर भाजपा के पक्ष में मतदान की हवा बना दिया है। टांडा विधान सभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा के समर्थन में किसान बालिका इण्टर कालेज पकड़ी भोजपुर में विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के कमेरा समाज की जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में बहुत काम किया है।

भाजपा कुर्मी,प्रजापति,लोहार,मौर्य,बढ़ई,सोनार सहित सभी कमेरा समाज के हित में प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई योजनाओं को लागू किया है।जिसका लाभ कमेरा समाज को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा को बहाया है। आज प्रदेश का हर वर्ग भयमुक्त वातावरण में अपना व्यवसाय कर रहा है।प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ और ना ही कोई अपराधी अपराध करने की हिम्मत जुटा पाया।उन्होंने कहा कि प्रदेश की गरीब जनता को भाजपा सरकार की प्रधान मंत्री और मुख्य मंत्री आवास योजना,फ्री गैस कनेक्शन,इज्जत घर,किसान सम्मान निधि, फ्री बिजली कनेक्शन, फ्री राशन का लाभ मिला।

उन्होंने सभा के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा के पक्ष में मतदान की अपील किया।जनसभा को जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,दिलीप पटेल देव,मनोज मिश्र,रमेश चन्द्र गुप्ता,शालिनी पांडेय,राम सूरत मौर्य,लीलावती वर्मा,गौतम उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।विधान सभा क्षेत्र कटेहरी में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने हजारों छोटी बड़ी गाड़ियों की काफिले के साथ भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के समर्थन में महरुआ से रामपुर गिरंट,भीटी,मिझौड़ा होते हुए देवीपुर,श्रवण क्षेत्र तक रोड शो कर भाजपा गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य किया।रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के लिए जनहित में किए गए अनेकों कार्यों की वजह से जनता के दिलों में भाजपा ने बड़ा स्थान बना लिया है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी की जीत कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की तस्वीर बदल देगी।उन्होंने रास्ते भर जनता से प्रत्याशी के पक्ष में मत देने की अपील किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा कटेहरी विधान के बाद सीधे जलालपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विधायक सुभाष राय के समर्थन में रोड शो करने जलालपुर चले गए।उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जलालपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विधायक सुभाष राय के समर्थन में रामगढ़ से जलालपुर होते हुए हजपुरा तक रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी को विजय दिलाने हेतु भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का निवेदन जनता जनार्दन से रास्ते भर करते चल रहे थे।उन्होंने कहा कि भाजपा ही प्रदेश में स्वच्छ और विकास युक्त सरकार देने में सक्षम है।

कटेहरी और जलालपुर विधान सभा क्षेत्र की रोड शो में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,अशोक उपाध्याय,संजय सिंह,अरुण मिश्र,पंकज वर्मा, संजीव मिश्र,अनिल वर्मा,हरि दर्शन राजभर,राजा राम मौर्य,अमरजीत मौर्य,कुलदीप सिंह,दिलीप तिवारी,सुभाष वर्मा, आनंद श्रीवास्तव,अभिमन्यु अग्रहरि शामिल रहे। आलापुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजारों मोटर साइकिलों पर सवार होकर पूरे विधान सभा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर रैली निकाल कर विपक्षियों के चुनावी समीकरण को बदल दिया है।भाजपा कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में मोटर साइकिलों पर सवार होकर भाजपा जिन्दाबाद और मोदी योगी जिंदाबाद नारों के साथ जनता का ध्यानाकर्षण करते हुए चल रहे थे।आज की रोड शो और मोटर साइकिल रैली ने भाजपा के पक्ष में पूरे जनपद में हवा बनाने का कार्य किया है।आलापुर विधान सभा क्षेत्र की मोटर साइकिल रैली में प्रमुख रूप से विधायक अनीता कमल,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,जयराम विमल,अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया,डाक्टर संजय सिंह, आनन्द जायसवाल,राम शरीक सिंह,प्रकाश चंद्र शुक्ल,धर्म वीर मिश्र,सुमन पांडेय,,दशरथ यादव आदि शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *