Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 23 at 5.01.37 PM

सावन माह के पहले मंगलवार को सुबह से ही मां भंडारी देवी के दर्शन- पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई।

 

दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भंडारी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई।

भंडारी देवी के पहाड़ पर चप्पा-चप्पा देवी आराधना में लीन नजर आया।WhatsApp Image 2024 07 23 at 5.01.36 PM

श्रद्धालु ढोल नगाड़ो के साथ थिरकते नजर आए

मीरजापुर। भंडारी देवी धाम में देवी दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ा। घंटा-शंख व मां के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। पहाड़ पर मां के दर्शन-पूजन और मेला घूमने का क्रम अनवरत चलता रहा। सावन माह के प्रथम मंगलवार को अहरौरा पहाड़ पर विराजमान मां भंडारी देवी के दरबार में पहुंची महिलाओं ने जहां मां को हलवा-पूड़ी का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की, वहीं पुरुषों ने भी बड़े श्रद्धा से शीश झुकाकर अपनी हाजिरी लगाई।

मंदिर के बाहर कतार में खड़े भक्तजन माता का जयकारा लगाते चले जा रहे थे।
मां भंडारी देवी मंदिर के व्यवस्थापकों के मुताबिक मंगलवार की शाम तक काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह एवं नगर चौकी प्रभारी इंदुभूषण मिश्रा जुटे रहे। मंदिर परिसर तक जाने के लिए सड़कें खराब होने के चलते दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश हो जाने के चलते गड्ढों में पानी भर गया था।

WhatsApp Image 2024 07 23 at 5.01.37 PMजगह-जगह कीचड़ के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पहाड़ के चारों ओर खिलौने और चाट की दुकानें सजी हुई थीं, जहां बच्चों व उनके अभिभावकों ने मेले का आनंद लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *