फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा हाल ही में सर्किट हाउस में आयोजित अधिकारियों की मीटिंग के बाद अब भाजपा पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 37 के भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल ने नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की।
👥 अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
बैठक में नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र खट्टर, जेई रविन्द्र, सुनील, बागवानी विभाग के ओमबीर, एसआई जगबीर चौहान और राजपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए सेक्टर 9 नॉर्थ जोन के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
पार्षद मुकेश अग्रवाल ने सभी अधिकारियों से वार्ड में व्याप्त समस्याओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए और कहा:
“यह मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की सोच है कि जनता को समय पर सुविधाएं मिलें।”
🧹 कूड़ा, गंदगी और सफाई पर विशेष जोर
पार्षद ने स्पष्ट किया कि वार्ड पूरी तरह कूड़ा मुक्त होना चाहिए। जहां-जहां गंदगी के ढेर लगे हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए। बरसात के मौसम से पहले सीवरेज की युद्धस्तर पर सफाई करवाई जाए ताकि जलभराव से बचा जा सके।
💡 स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा
बैठक में पार्षद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, उन्हें तुरंत ठीक किया जाए ताकि रात्रि के समय उजाला बना रहे और अप्रिय घटनाओं की आशंका न रहे।
🏠 वार्ड को घर की तरह संभालेंगे
पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहा:
“मेरा वार्ड मेरा घर है और इसकी देखभाल करना मेरा नैतिक दायित्व है। अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करें और वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाएं।”
👨👩👧👦 मौजूद रहे गणमान्य नागरिक
बैठक में आरडब्ल्यूए सेक्टर-9 के प्रधान रणबीर चौधरी, उप प्रधान सतबीर शर्मा, अजय भाटिया, अरुण बजाज, योगेश बंसल, राकेश खेड़ा सहित कई स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिन्होंने पार्षद के प्रयासों की सराहना की।