Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 13 at 7.01.32 PM

विकास कार्यों को जल्द पूरा करें अधिकारी नहीं तो होगी कार्रवाई:राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 10 13 at 7.01.32 PM

फरीदाबाद:भाजपा विधायक राजेश नागर ने दोबारा निर्वाचित होने के बाद एक्शन तेज कर दिया है। उन्होंने सेक्टर 16 स्थित रेस्ट हाउस में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को चल रहे विकास कार्यों को तेज गति देने के निर्देश दिए वहीं ठेकेदार की भी जमकर क्लास ली।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं विधानसभा स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में किसी के भी खिलाफ शिकायत पर सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विकास कार्यों को करने में किसी प्रकार की ढ़िलाई नहीं है तो आप लोगों के स्तर पर होने वाली किसी भी कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागर ने कहा कि भतोला से तिगांव तक बनाई जा रही फोरलेन रोड का काम अगले दो हफ्ते में पूरा करके दिया जाए जिससे कि लोगों को विकास कार्य का लाभ मिल सके। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के सभी कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें जिससे कि नए कार्यों को टेंडर में लगवाया जा सके।

नागर ने कहा कि हमारी सरकार विकास को पसंद करने वाली सरकार है, जनता को उनके अधिकार देने वाली सरकार है। ऐसे में किसी प्रकार की रुकावट को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंझावली पर बन रहे पुल के काम की भी समीक्षा की और जल्द मौके पर मुआयना करने की बात कही। इसके अलावा तिगांव बल्लभगढ़ कंक्रीट रोड के निर्माण कार्य को फाइनल रूप देने के निर्देश दिए। नागर ने स्पष्ट कहा कि लोगों को विकास कार्य होते नहीं देखना है, उसकी सुविधा का लाभ लेना है और वह तब मिलेगी जब आप लोग उसे समय पर बना देंगे। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के ठेकेदारों को भी आड़े हाथ लिया। नागर ने कहा कि ऐसा काम हाथ में क्यों लेते हो,जब आप पर पूरा नहीं होता है।

आप जल्द से जल्द अपने काम पूरे करवाइए अन्यथा आपके खिलाफ ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता,सहायक अभियंता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने विधायक राजेश नागर को आश्वासन दिया कि वह सभी कार्यों को तेजी से पूरा करवा रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *