फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों का घोटाला करने वाली इस सरकार ने विकास के नाम पर एक ईट तक नहीं लगाई।
क्षेत्र के लोग पिछले दस सालों से सीवरेज,पीने के पानी,टूटी सड़कें,गंदगी जैसी समस्याओं से ग्रस्त है,लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध नहीं ली। अब जब चुनाव आ गए है तो भाजपाई झूठे प्रलोभन देकर लोगों को गुमराह करने में जुट गए है,लेकिन जनता अब इनके झूठे प्रलोभनों में कतई आने वाली नहीं है।
सिंगला अपने चुनावी अभियान के तहत भारत कालोनी,अग्रवाल डेयरी,हनुमान नगर,पुरानी चुंगी हुड्डा मार्केट,सेक्टर-11 मार्केट,न्यू अहीरवाड़ा आदि में जनसंपर्क कर सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं के द्वारा लखन सिंगला का स्वागत किया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने का भरोसा दिया। सभाओं को संबोधित करते हुए लखन सिंगला ने कहा कि पिछले तीस सालों के दौरान उन्होंने कोई सेक्टर,कालोनी या स्लम बस्ती नहीं छोड़ी,जहां वह लोगों के सुख-दुख में शामिल न रहे हो,जितना संभव हो पाया लोगों की समस्याओं को भी दूर करवाया। आपसे सभी को मौका दिया है,इस बार आप मुझे मौका दे दो,मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी कसौटी पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है और अगर आप लोग चाहते हो कि फरीदाबाद सही मायनों में स्मार्ट बने तो उसके लिए इस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की भागेदारी होनी जरूरी है,आप मुझे जिताकर भेजो,फरीदाबाद के विकास की जिम्मेदारी मेरी होगी। हम सभी को साथ लेकर ऐसा फरीदाबाद शहर बनाएंगे जो पूरे देश के लिए एक मिसाल बनकर उभरेगा।