Breaking News

नीतीश कुमार – राज्य स्तर पर करा सकते हैं जातीय जनगणना

पूरे देश में जाति आधारित जनगणना हुई तो बहुत लाभदायक होगा

नीतीश कुमार – राज्य स्तर पर करा सकते हैं जातीय जनगणना

नीतीश कुमार का बड़ा बयान- राज्य स्तर पर करा सकते हैं जातीय जनगणना

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधानसभा की 10 पार्टियों के प्रतिनिधि के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं.

इस दौरान वे साल 2021 में प्रस्तावित जनगणना को जातियों के आधार पर कराने की अपील करेंगे. हालांकि, जातीय जनगणना के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है.

 

जातीय जनगणना कराने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र सरकार से करेंगे अपील

 

उन्होंने कहा कि वे पहले तो प्रधानमंत्री से मिलकर ये अपील करेंगे कि जाति आधारित जनगणना देश भर में हो. अगर ऐसा होगा तो सबके लिए बेहतर होगा.

 

लेकेिन अगर ऐसा नहीं होता है तो वे राज्य में लोगों से बातचीत कर जातीय जनगणना करवा सकते हैं. लेकिन ये तो बाद की बात है. पहले तो वे यही चाहेंगे कि केंद्रीय स्तर से जातीय जनगणना हो जाए.

 

नीतीश कुमार ने कहा, ‘ 11 बजे का समय मिला है. मेरे साथ अन्य 10 पार्टियों के नेता प्रधानमंत्री से मिलेंगे. जातीय जनगणना करने को लेकर हमारी जो राय है वो उनके सामने रखेंगे. लेकिन आखिरी फैसला उन्हें ही लेना है. मुझे उम्मीद है कि इस पर सकारात्मक बातचीत होगी. पर निर्णय लेना प्रधानमंत्री का अधिकार है.”

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260720 WA0004

देवरिया – बरहज से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली गांधी सत्याग्रह पद यात्रा,सौंपा ज्ञापन

Ibn news Team DEORIA देवरिया। सोनुघाट से बरहज तक बनने वाले फोर लेन सड़क के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *