Breaking News

मुंबई-गोवा भ्रमण पर जाएगा न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब,बैठक में बनी सहमति

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के आगामी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने अपने-अपने विचार साझा करते हुए इस वर्ष की यात्रा को लेकर सुझाव दिए।

क्लब की परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार सदस्यों ने कुछ अलग करने की पहल करते हुए मुंबई और गोवा भ्रमण का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने गंभीरता से विचार-विमर्श किया और अंततः बहुमत से इसे स्वीकृति प्रदान की गई। क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव ने सदस्यों के सुझावों का स्वागत करते हुए मुंबई और गोवा भ्रमण के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई।

IMG 20260323 WA0004

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से पत्रकार साथियों को आपसी संवाद,अनुभव साझा करने और मानसिक ताजगी का अवसर मिलता है। बैठक के दौरान क्लब के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवारिया ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पत्रकारों को क्लब से जोड़कर इसे और सशक्त बनाया जाएगा। इस मौके पर महिला विंग की अध्यक्ष पूजा भारद्वाज ने भी क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिला पत्रकारों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें मंच देने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने प्रस्तावित भ्रमण को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …