Breaking News
Screenshot 20241228 192927

नव नियुक्त पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता आईपीएस ने संभाला पदभार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता आईपीएस को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।Screenshot 20241228 192927

इससे पहले वे सोनीपत के पुलिस आयुक्त नियुक्त थे। 28 दिसंबर को उनके द्वारा फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचने पर फरीदाबाद पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। आईपीएस सतेंद्र कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। बी-टेक की पढ़ाई के बाद वे वर्ष 2004 में भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी बने।

उनको वर्ष 2016 में बहादुरी के लिए पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री व वर्ष 2023 में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस मेडल से नवाजा गया। अपनी 20 वर्ष की सेवा के दौरान वे हरियाणा के सोनीपत,सिरसा,भिवानी,फतेहाबाद,हिसार आदि जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त रहे। गुरुग्राम में पुलिस उपायुक्त ईस्ट और गुप्तचर विभाग में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।

वर्ष 2022 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने उपरांत पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज के पद पर नियुक्त रहे तथा 2 वर्ष से अधिक के कार्यकाल के बाद उनको पुलिस आयुक्त सोनीपत लगाया गया। नव नियुक्त पुलिस आयुक्त ने पदभार ग्रहण करने उपरांत पुलिस अधिकारियों व थाना प्रबंधकों के साथ गोष्ठी की तथा आगे की रणनीति बारे विचार विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध को नियंत्रित करने के लिए जागरूकता के साथ-साथ तकनीकी आधार पर सटीक कार्रवाही करना प्राथमिकता रहेगी,महिला विरुद्ध अपराध को कम करने के लिए पुलिस की उपस्थिति को और बेहतर किया जाएगा। अपराध की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा। साथ ही जिला की यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।

नव नियुक्त पुलिस आयुक्त,आमजन के प्रति मैत्रीपूर्ण व्यवहार और अपराधियों के प्रति खौफ के रूप में जाने जाते है और फरियादियों की फरियाद सुनकर उन्हें शीघ्र न्याय दिलाना तथा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने शहरवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से नव वर्ष मनाया जाए,फरीदाबाद पुलिस द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त कर लिए गए हैं,शरारती तत्वों को बक्शा नहीं जाएगा।उन्होंने आमजन से अपील की है कि शराब पीकर वाहन ना चलाएं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *