Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 29 at 2.36.37 PM

जिला कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल को किया याद
(प्रमोद कुमार गर्ग) WhatsApp Image 2024 10 29 at 2.36.37 PM
भीलवाड़ा, 29 अक्टूबर। जिला कलक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया गया और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई।

शपथ ली गई कि “मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भरसक प्रयत्न करूंगा।” इस समारोह का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है, जिसके लिए सरदार वल्लभभाई पटेल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।WhatsApp Image 2024 10 29 at 2.37.11 PM

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा, “सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और कार्यों ने हमारे देश को एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र बनाने में मदद की। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए और राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए।”

इस अवसर पर सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
—000—

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *