Breaking News

नरकटियागंज :- नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र के हरदी टेढ़ा पंचायत में हुआ रात्रि चौपाल एवं कैंडल मार्च

चंदन गोयल
नरकटियागंज:- नरकटियागंज:-शनिवार के रात्रि को स्वच्छ्ता ही सेवा है कार्यक्रम के अंतर्गत नरकटियागंज प्रखण्ड के हरदी टेढ़ा पंचायत के सितवापुर गाँव में रात्री चौपाल का आयोजन किया गया ।रात्रि चौपाल में प्रखण्ड समन्वयक विनय कुमार राय ने लोगो को शौचालय निर्माण एवं उसके साथ व्यवहार परिवर्तन पर विस्तार से चर्चा की ।मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को शौचालय नही होने एवं खुले में शौच करने से होने वाले बीमारियों के बारे में बताया ।साथ ही लोगों को बताया कि किस प्रकार खुले में शौच करने के बाद मक्खियों के द्वारा प्रतिदिन कम से कम एक मिलीग्राम मल के रूप में1000 जीवाणु 10000 वैक्टेरिया और 100000 वायरस खा रहे है जिससे हमारे बच्चे कुपोषण के शिकार होते जा रहें है ।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निभा कुमारी ने लोगो को बताया कि आज भारत में प्रतिदिन 800 बच्चे कुपोषण के शिकार होकर मृत्यु को प्राप्त हो रहें है ।इसलिए जल्द से जल्द ये पंचायत खुले में शौच से मुक्त होकर अपने बच्चों एवं आने वाली पीढ़ियों को कुपोषण एवं अन्य बीमारियों से रक्षा करें।माननीय मुखिया अम्बेया आरा ने अपने पंचायत को 19 नवम्बर (विश्व शौचालय दिवस)के पूर्व सभी घरों में शौचालय निर्माण के साथ सभी लोगों में शौचालय का उपयोग करने लगेंगे।जिसका उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया ।बाद में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं माननीय मुखिया के नेतृत्व में कैडल मार्च निकाला गया और स्वच्छता के समर्थन में नारे लगाए गए। नोडल पदाधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने लोगो को बताया कि शौचालय निर्माण के उपरांत उन्हें प्रखण्ड या अन्य जगहों पर भटकने की जरूरत नहीं है ।सभी अपना शौचालय निर्माण के बाद अपना आवेदन पत्र सत्याग्रह केंद्र पर जमा करा देंगे और उसके जल्द जाँच कर प्रखण्ड द्वारा उनके खाते में भुगतान चला जायेगा। कैंडल मार्च के बाद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और माननीय मुखिया सभी वार्ड सदस्यों एवं निगरानी समिति के सदस्यों के साथ इस पखवाड़े को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की ।इस अवसर पर सत्याग्रह प्रभारी किरण कुमारी, स्वच्छाग्राही वीरेंद्र पंडित ,सिकंदर पंडित एवं सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *