रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली
फतेहगंज पश्चिमी। क़स्बा में अपनी बेटी के घर रह रही वृद्ध महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। उसके इकलौते बेटे ने जमीन हत्याने के बाद मारने की आंशका व्यक्त की सूचना पर पुलिस ने मौत के सही कारण को जानने के लिए उसके शब को पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना शेरगढ़ के गाँब नगरिया कला निवासी करीब अस्सी बर्षीय रम्पा देवी स्थानीय क़स्बा के मोहल्ला अंसारी चौड़ा खंडजा निवासी अपनी बेटी कमला देवी के घर रह रही थी। उनका इकलौता बेटा हरिद्वारी अपने परिवार के साथ गाँब नगरिया कला में ही रहता है। उन्होने अपनी बारह बीघा जमीन का बैनामा करीब एक माह पहले 31 जुलाई को कमला देवी के नाम करा दिया था। कमला देवी अपने पति से अलग रहती है। रविवार सुवह रम्पा देवी की मौत हो गयी। किसी की सूचना पर हरद्वारी भी परिवार के साथ मौके पर पहुँच गया। मौत की सूचना नही देने और जमीन के बैनामा की जानकारी होने पर उसने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।जिस पर पहुँची पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शाम के समय वृद्ध महिला के शब को पोस्टमार्टम को भेजा है